{"_id":"5ba4e475867a557f6a2a3c80","slug":"donald-trump-daughter-ivanka-wanted-to-become-astronaut-now-she-is-a-fathers-adviser","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप की बिटियारानी बनना चाहती थीं अतंरिक्ष यात्री, अब हैं पिता की सलाहकार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप की बिटियारानी बनना चाहती थीं अतंरिक्ष यात्री, अब हैं पिता की सलाहकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप का ख्वाब था कि वह अतंरिक्ष यात्री बनें और अंतरिक्ष की सैर करें। जॉनसन स्पेस सेंटर घूमने आईं इवांका अतंरिक्ष की बातें सुनकर इतनी रोमांचित हो गईं कि उन्होंने अपने दिल की दबी हुई इच्छा को जाहिर कर दिया। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थीं।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति की सलाहकार ने बात की। उन्होंने इस दौरान अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया और यह भी जाना कि यहां अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही शोध और विमान नियंत्रण का कार्य कैसे किया जाता है।
राष्ट्रपति की सलाहकार इवांका ने यहां मिशन कंट्रोल सेंटर के दरवाजों के बाहर तस्वीरें खिंचवाई और हॉली रिडिंग्स से मुलाकात की। रिडिंग्स नासा के 60 साल के इतिहास में पहली ऐसी महिला हैं जो जॉनसन स्पेस सेंटर की मुख्य विमान निदेशक बनी हैं।
विज्ञापन
(इनपुट-भाषा)