फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump counter attack on Hillary Clinton's remarks in India

भारत में हिलेरी के बयानों से ट्रंप की बढ़ गई बेचैनी, पलटवार में बिल्कुल नहीं लगाया समय

Wed, 21 Mar 2018 05:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump counter attack on Hillary Clinton's remarks in India

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन के भारत में दिए गए विवादित बयानों पर निशाना साधते हुए कहा है कि डेमोक्रेट्स आम कामकाजी लोगों से दूर हो चुके हैं। बता दें कि ट्रंप का यह पलटवार हिलेरी क्लिंटन के उस विवादित बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को ट्रंप के पक्ष में मतदान करने के लिए उनके पति, बेटों और उनके पुरुष अधिकारियों की ओर से कहा गया था। 

विज्ञापन


हिलेरी ने यह भी कहा था कि वो लोग जिन्होंने ट्रंप का समर्थन किया था, ऐसा इसलिए क्योंकि वे अश्वेतों को अधिकार हासिल करते हुए, महिलाओं को नौकरी पाते हुए और भारतीय-अमेरिकियों को अपने से ज्यादा आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते हैं। हिलेरी ने यह बयान मुंबई में एक सम्मेलन के दौरान दिया था। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने हिलेरी पर पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं के बारे में यह बयान कि मेरे पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें उनके पतियों, बेटों और उनके पुरुष अधिकारियों की ओर से कहा गया था। नहीं, यह बयान कतई अच्छा नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed