फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump announces national emergency for construction of boundary wall

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में लागू किया आपातकाल, मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए उठाया कदम

Sat, 16 Feb 2019 02:43 AM IST
अल्पना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 16 Feb 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump announces national emergency for construction of boundary wall
Donald Trump - फोटो : PTI

मैक्सिको से लगने वाली सीमा पर ड्रग्स व अवैध आव्रजन की समस्या को रोकने के लिए दीवार बनाने की मांग कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इसके लिए राष्ट्रीय आपातकाल (नेशनल इमरजेंसी) लगाने की घोषणा कर दी। ट्रंप के यह कदम उठाने के बाद अब उन्हें दीवार निर्माण के लिए पर्याप्त फंड जारी करने को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस ने प्रस्तावित दीवार निर्माण के लिए ट्रंप की तरफ से मांगे जा रहे फंड के मुकाबले बेहद कम धनराशि की मंजूरी दी थी। ट्रंप के सहयोगियों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा, दीवार निर्माण के लिए फेडरल मिलिट्री कंस्ट्रक्शन और ड्रग निरोधी कार्यों के खाते से अरबों डॉलर लेने के लिए वह कार्यकारी अधिकारों का उपयोग करेंगे। हालांकि राष्ट्रपति के सहयोगियों ने यह नहीं बताया कि इस कदम से सेना के कौन से निर्माण प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन


अवैध आव्रजन को देश के ऊपर आक्रमण जैसा बताने वाले ट्रंप ने रोज गार्डन में मौजूदगी के दौरान आपातकाल की घोषणा की। हालांकि उनके इस कदम को उठाने की संभावना बृहस्पतिवार को ही बन गई थी, जब सांसदों ने 5 सप्ताह लंबे सरकारी शटडाउन को दोहराने से बचने के लिए मतदान किया था। इस मतदान में संसद ने ट्रंप की तरफ से मांगी जा रही रकम का तकरीबन चौथाई हिस्सा ही दिए जाने की मंजूरी दी थी। उसी समय ट्रंप ने दीवार निर्माण के लिए संसद की तरफ से मंजूर रकम समेत कुल 8 अरब डॉलर खर्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बाकी पैसे के लिए वह कार्यकारी अधिकारों के उपयोग की योजना बना रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय आपातकाल भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे डेमोक्रेट्स

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति ट्रंप का दीवार निर्माण का प्रयास पहले ही कैपिटल हिल (संसद भवन) में आलोचना के दायरे में है। अब उनके आपातकाल लगाने को विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी ने अमेरिकी संविधान का उल्लंघन बताते हुए इसे अदालत में चुनौती देने की बात कही है। न्यूयॉर्क स्टेट के अटॉर्नी जनरल एल. जेम्स ने भी आपातकाल के निर्णय को कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स (लोकसभा) की डेमोक्रेट स्पीकर नैंसी पालोसी और सीनेट (अमेरिकी राज्य सभा) में शीर्ष अल्पसंख्यक नेता चक शूमर ने संयुक्त बयान में ट्रंप के इस कदम को एक ऐसे संकट पर की गई गैरकानूनी घोषणा बताया, जो मौजूद ही नहीं है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति का यह कदम कांग्रेस की उन शक्तियों का उल्लंघन है, जो हमारे संस्थापकों ने संविधान में सोची थी। यह दुखद है, हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और खुशी है कि हमारे ख्याल से हम जीतेंगे।

 

एक नजर में ट्रंप का प्रोजेक्ट

Donald Trump announces national emergency for construction of boundary wall
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

कानूनन ट्रंप की स्थिति मजबूत

भले ही ट्रंप के निर्णय को कानूनी चुनौती देने की बात कही जा रही हो, लेकिन अमेरिकी कानून विशेषज्ञों का मानना है कि इस मामले में राष्ट्रपति की स्थिति मजबूत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, राष्ट्रीय आपातकाल कानून-1976 में राष्ट्रपति को आपातकाल घोषित करने के लिए व्यापक अधिकार दिए गए हैं। हालांकि कानून में कांग्रेस को भी इस घोषणा का विरोध करने के लिए एक प्रक्रिया दी गई है। लेकिन विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यदि कांग्रेस इस प्रक्रिया के तहत यह घोषणा खत्म करा पाने में विफल रहती है तो संभवत: सुप्रीम कोर्ट भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े निर्णयों पर कांग्रेस और राष्ट्रपति के अधिकारों में बदलाव करने की इच्छा नहीं दिखाएगा।

एक नजर में ट्रंप का प्रोजेक्ट

  • 322 किलोमीटर लंबी दीवार बनाना चाहते हैं सीमार पर ट्रंप
  • 5.7 अरब डॉलर की बड़ी रकम दीवार निर्माण के लिए मांग रहे ट्रंप
  • 1.4 अरब डॉलर के खर्च की ही अनुमति दी थी संसद ने
  • 25 फीसदी दीवार ही इस खर्च में बन पाने की बात कह रहे हैं ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed