{"_id":"5c1fd304bdec2256e27b800f","slug":"donald-trump-announces-jim-mattis-will-be-replaced-by-top-deputy-executive-patrick-shanahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री जिम मैटिस की जगह लेंगे शानहन, ट्रंप ने किया एलान ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रक्षा मंत्री जिम मैटिस की जगह लेंगे शानहन, ट्रंप ने किया एलान
Sun, 23 Dec 2018 11:55 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार के कहा कि वह रक्षा मंत्री जिम मैटिस के स्थान पर उप रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन को नियुक्त करेंगे। मैटिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नीतिगत मतभेदों के चलते हाल ही में रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे बेहद प्रतिभाशाली उप रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन एक जनवरी 2019 से कार्यवाहक रक्षा मंत्री का पद संभालेंगे।’’
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, ‘‘पैट्रिक के पास उप रक्षा मंत्री रहने और उससे पहले के पदों पर सेवा देने के दौरान योग्यताओं की लंबी सूची है। वह बेहतरीन साबित होंगे।’’
विज्ञापन