{"_id":"5930b27c4f1c1b1e10bdb32c","slug":"donald-trump-announces-amaerica-withdrawal-from-paris-climate-accord","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप ने किया एलान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप ने किया एलान
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते से हटने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का एलान किया। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पेरिस डील से हटने का वादा किया था।
विज्ञापन
पेरिस समझौते पर 190 से अधिक देशों ने सहमति जताई थी, जिसकी पहल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी। जबकि ट्रंप अक्सर कहते रहे हैं कि अमेरिका ने पेरिस में ‘सही डील’ नहीं की। ट्रंप का यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
दुनिया के अधिकांश देश धरती का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के उपायों पर सहमत हैं। धरती का तापमान घटाने के लिए 2015 में जलवायु परिवर्तन संबंधी समझौता हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रंप ने भारत, रूस और चीन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये देश प्रदूषण रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि अमेरिका इसके लिए करोड़ों डॉलर दे रहा है। बृहस्पतिवार को डील से हटने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकियों को आगे रखने का अपना वादा पूरा कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि अब अच्छी डील होगी।