फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump announces 25% tariffs on dollar 50 billion worth of Chinese imports

ट्रंप ने चीनी सामान पर 50 अरब डॉलर के शुल्क को दी मंजूरी

Sat, 16 Jun 2018 07:30 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग
एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग Updated Sat, 16 Jun 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
 Donald Trump announces 25% tariffs on dollar 50 billion worth of Chinese imports

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से सामानों के आयात पर 50 अरब डॉलर के नए शुल्क को मंजूरी दे दी है। इसके बाद चीन ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा कि चीन पर लगाया गया शुल्क उस बात की प्रक्रिया है जिसे वह बौद्धिक संपदा की चोरी बताता आया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को औपचारिक घोषणा किए जाने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में इसे संघीय लेखा-जोखा में भी अधिसूचित किए जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन


ऐसी आशंका है कि चीन भी इस पर जवाबी कदम उठाएगा। ट्रंप ने वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस, वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन और व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर के साथ बृहस्पतिवार को 90 मिनट की बैठक के बाद इसे मंजूरी दी। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बीजिंग में कहा, ‘यदि अमेरिका एकपक्षीय संरक्षणवादी कदम उठाता है और चीन के हितों को नुकसान पहुंचाता है तो हम तत्काल प्रतिक्रिया देंगे। हम अपने वैधानिक अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।’ 


चीन ने पहले कहा था कि यदि अमेरिका ने 50 अरब डॉलर का शुल्क लगाया तो वह भी अमेरिकी उत्पादों जैसे कार, विमान एवं सोयाबीन पर 50 अरब डॉलर का शुल्क लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed