{"_id":"5ba040ea867a557e8572a102","slug":"donald-trump-announces-10-percent-tariffs-on-200-billion-dollars-in-chinese-goods-from-september-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने फिर छेड़ी चीन के खिलाफ कारोबारी जंग, 200 अरब डॉलर के सामान पर लगाया 10 फीसदी शुल्क","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने फिर छेड़ी चीन के खिलाफ कारोबारी जंग, 200 अरब डॉलर के सामान पर लगाया 10 फीसदी शुल्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
China US trade war
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन के खिलाफ छेड़ी गई कारोबारी जंग बढ़ती जा रही है। अब ट्रंप प्रशासन ने दबाव बढ़ाने के लिए 200 अरब डॉलर (करीब 14.42 लाख करोड़ रुपये) के चीनी के उत्पादों पर 10 फीसदी शुल्क की घोषणा की घोषणा की है। यह नया शुल्क 24 सितंबर से लागू होगा। ट्रंप प्रशासन की नई शुल्क योजना के बाद दोनों देशों के बीच कारोबारी जंग अगले स्तर पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ट्रंप ने इस तरह का कदम बहुत जल्द उठाए जाने का संकेत दिया था। आर्थिक मामलों पर नजर रखने वाले सूत्र के मुताबिक, शुल्क विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से नए स्तर पर बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन
US President Donald Trump announces 10% tariffs on 200 billion dollars in Chinese goods from September 24 (File pic) pic.twitter.com/JcZ72L07Ur
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 17, 2018
बता दें कि इस साल की शुरुआत में 25 फीसदी शुल्क लगाने की बात कही गई थी। लेकिन ट्रंप ने अभी 10 फीसदी ही टैरिफ लगाने का एलान किया है। चीन और अमेरिका ने पहले ही 50 अरब डॉलर का शुल्क एक-दूसरे के उत्पादों पर लगा दिया है। चीन ने 60 अरब डॉलर (4326.30 रुपये) का शुल्क अन्य अमेरिकी उत्पादों पर लगाया है। इसकी नई सूची भी जारी की गई है।
इससे पहले वालटर्स ने बताया था कि ट्रंप स्पष्ट हैं कि अमेरिकी प्रशासन चीन के व्यापार के गलत तरीकों को रोकने के लिए उसके उत्पादों पर कड़े आयात शुल्क लगाएगा। चीन से बार-बार आग्रह किया जाता रहा है कि वह अमेरिका के साथ लंबे समय से चल रहे इस मुद्दे का समाधान निकालने की पहल करे। चीन के विदेश मंत्रालय ने भी बृहस्पतिवार को अमेरिका के साथ इस मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमति जताई थी। पिछली बार 22 अगस्त को दोनों देशों के राजनयिक इस मुद्दे पर मिले थे, लेकिन उनकी मुलाकात का कोई नतीजा नहीं निकला।