फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump and Kim jong can meet on june 12

12 जून को ही हो सकती है मेरी और किम की बैठक : ट्रंप

Sat, 26 May 2018 01:05 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Sat, 26 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump and Kim jong can meet on june 12

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ सिंगापुर में 12 जून को ही बैठक कर सकते हैं। बैठक रद्द करने के एक दिन बाद शुक्रवार को ट्रंप ने खुद इसकी संभावना जताई। ट्रंप ने बताया कि उनका प्रशासन उत्तर कोरियाई अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है। इस दौरान ट्रंप ने संकेत दिया कि किम के साथ उनकी बैठक पहले से निर्धारित तिथि और जगह में हो सकती है।

विज्ञापन


बैठक रद्द करने की घोषणा के एक दिन बाद फिर आशावादी नजर आए अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रंप व्हाइट हाउस में मीडिया से बोले, ‘हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं। मैं बैठक करना चाहता हूं। हम बैठक करना पसंद करेंगे। देखते हैं आगे क्या होगा।’ इस दौरान आशावादी नजर आ रहे ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह (बैठक) 12 जून को हो सकती है।’
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने कहा, हम किसी भी समय वार्ता को तैयार

वहीं उत्तर कोरिया ने बैठक निरस्त होने पर खेद जताया है, लेकिन यह भी कहा है कि वह किसी भी समय वार्ता को तैयार हैं। जिस पर ट्रंप ने कहा, ‘यह तो बेहद अच्छी खबर है। उन्होंने (उत्तर कोरिया) जो बयान जारी किया वह उम्दा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्योंगयांग के रुख में नरमी 

शिखर वार्ता रद्द होने की ट्रंप की घोषणा पर उत्तर कोरिया ने अपने रुख में नरमी दिखाई है। उत्तर कोरिया ने निराशा जताते हुए कहा है कि वह अब भी अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। ट्रंप का यह फैसला दुनिया की इच्छा के अनुरूप नहीं है। उत्तर कोरिया के उप-विदेश मंत्री किम के-ग्वान ने कहा कि बैठक रद्द करने की आकस्मिक घोषणा हमारे लिए ‘अप्रत्याशित’ और ‘खेदजनक’ है। इसके बावजूद उत्तर कोरिया किसी भी समय, कैसे भी आमने-सामने बैठकर समस्याओं का समाधान करना चाहता है। हमने वादे के मुताबिक, देश के परमाणु परीक्षण ठिकाने तक को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। हम आशावादी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed