फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump and Barack Obama in awkward first meeting

बराक ओबामा से पहली ही मुलाकात में अजीब दिखे डोनाल्ड ट्रंप के हाव-भाव

Fri, 11 Nov 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 11 Nov 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump and Barack Obama in awkward first meeting
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप से वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मुलाकात की। ओबामा ने जीत के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइस हाउस आने का न्यौता दिया था। जिसके बाद गुरुवार को ट्रंप राष्ट्रपति ओबामा से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


ट्रंप और ओबामा की मुलाकात करीब 90 मिनट तक चली, इस दौरान दोनों के हावभाव देखने लायक थे। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने बयानों और ट्वीट के जरिए कई बार बराक ओबामा का विरोध जता चुके हैं। अगस्त में ही ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, राष्ट्रपति ओबामा अमेरिकी इतिहास के सबसे बुरे राष्ट्रपतियों में गिने जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि सिर्फ ट्रंप ने ही ओबामा के विरोध में बयानबाजी की हो। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी डोनाल्ड ट्रंप को अमरीका के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया था। इस माह की शुरुआत में नॉर्थ कैरोलाइना में डेमोक्रेटिक पार्टी के एक प्रचार अभियान के दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि पिछले आठ वर्षों में अमरीका ने जो प्रगति की है वो सब कुछ उलट जाएगा अगर हिलेरी क्लिंटन को उनके उत्तराधिकारी के रूप मे नहीं चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान दोनों ही अपने हाव-भाव छिपाते नजर आए

Donald Trump and Barack Obama in awkward first meeting
ट्रंप ने तोड़ा प्रोटोकॉल

70 वर्षीय ट्रम्प अपने निजी जेट विमान से न्यूयार्क से रवाना हुए और राष्ट्रीय राजधानी के ठीक बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। उन्होंने प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया और ओबामा के साथ अपनी पहली मुलाकात कवर करने के लिए संवाददाताओं को अपने साथ आने से मना कर दिया।

क्या हुई बातचीत

ओवल कार्यालय में डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि बैठक के दौरान घरेलू और विदेशी मामलों चर्चा हुई। बराक ओबामा ने कहा, मैं निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से यही कहना चाहूंगा कि हम सब चाहते हैं वो कामयाब हों। क्योंकि उनकी सफलता में ही अमरीका की कामयाबी छिपी है। वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने भी ओबामा की तारीफ में कहा कि वे बहुत अच्छे व्यक्ति है। उन्होंने इस मुलाकात के लिए ओबामा का शुक्रिया अदा किया। हालांकि मुलाकात के दौरान दोनों ही अपने हाव-भाव छिपाते नजर आए।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed