फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   DONALD Trump Administration US moves to ease H-1B spouses from jobs

ट्रंप की नई चाल, अब H-1B वीजाधारकों के पति-पत्नी भी नहीं कर पाएंगे US में नौकरी?

Wed, 08 Mar 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह Updated Wed, 08 Mar 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
DONALD Trump Administration US moves to ease H-1B spouses from jobs
donald trump

अमेरिका ने एक तरफ एच-1बी वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। वहीं अब  H-4 वीजा को फ्रीज करने की अनुमति मांगी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ट्रंप सरकार के न्याय विभाग  (डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) ने इसके बाबत एक अपील फाइल की है। जिसमें अनुमति मांगी गई है कि उन लोगों के H-4 वीजा फ्रीज कर दी जाए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि H-4 वीजा मुख्य रूप से H-1B वीजाधारकों के पतियों या उनकी पत्नियों को मिलते हैं।  H-4 60 दिनों के लिए जारी की जाती है।

एक अनुमान के अनुसार  H1-B वीजा का लाभ अधिकांश भारतीय उठाते हैं।  अनुमान के अनुसार तीन लाख भारतीय H1-B वीजा पर अमरीका में काम कर रहे हैं। साथ ही H-4 के तहत भी H1-B वीजाधारकों के पति-पत्नियां अमेरिका में नौकरी करती हैं। इसके लिए भी  H1-B वीजाधारकों भी लंबी लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


ओबामा प्रशासन ने एक नियम जारी कर  उन H-1B वीजाधारकों के योग्य पतियों या पत्नियों को रोजगार प्राप्त करने का अधिकार दिया जो अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे/रही हैं। नियम लागू होने के तुरंत बाद सेव जॉब्स यूएसए नाम के एक समूह ने मुकदमा दायर कर दिया, लेकिन एक जिला अदालत ने कहा कि ओबामा प्रशासन के नियम पर कानूनी विचार करने या इस पर रोक लगाने का कोई तार्किक आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ये मामला सेव जॉब्स यूएसए अपील्स कोर्ट चला गया। तब तक ट्रंप ने कार्यभार संभाल ली और तुरंत इसे लेकर मामला दर्ज करा दिया। ट्र्ंप प्रशासन की इस पहल का समर्थन तुरंत डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने भी कर दिया। डिपार्टमेंट ने कोर्ट से नए प्रशासन को इस पर विचार करने के लिए पर्याप्त वक्त दिए जाने की अनुमति मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed