फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Dog saves it owners life

देखिए, एक कुत्ते ने कैसे बचाई बर्फ में दबे मालिक की जान?

Wed, 18 Jan 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Dog saves it owners life

सड़क सुनसान, चारों तरफ बर्फ थी। लकड़ियां लेने निकले मालिक अचानक पैर फिसलने से गड्ढे में जा गिरे। सामने मौत थी पर एक कुत्ते ने जान बचा ली।

विज्ञापन


मामला, मिशीगन के पेटोस्की का है। यहां 64 साल के बॉब अपने फार्म हाउस में अकेले रहते हैं। बॉब नए साल के मौके पर आग जलाने के लिए लकड़ियां लेने बाहर निकले थे। बाहर मौसम सामान्य होने के कारण बॉब शर्ट, हाफ पैंट और पैरों में स्लिपर पहनकर ही बाहर निकल गए। बॉब के साथ उनका 5 साल का गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति का कुत्ता केलसी भी था। 
विज्ञापन


बॉब अपने घर से कुछ दूर ही निकले थे कि अचानक उनका पैर फिसला और वह एक गड्ढे में जा गिरे। गिरने के बाद बॉब का शरीर सुन पड़ गया और वह हिल भी नहीं पा रहे थे। बॉब ने बताया कि, वह मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। उनके पड़ोसी का घर उस जगह से कोई आधा मिल दूर था। उस वक्त रात के 10:30 बजे थें। केलसी मदद के लिए लगातार भौंकता रहा। लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉब ने बताया कि, सुबह होते होते मेरी आवाज बंद हो चुकी थी। लेकिन केलसी रूका नहीं। वह लगातार 20 घंटों तक भौंकता रहा। रात में तापमान गिरने के बाद केलसी बॉब के ऊपर लेट कर उनके शरीर को गर्मी देता रहा। वह थोड़े थोड़े देर में बॉब के हाथ को भी चाटता जिससे बॉब के शरीर में गर्मी बनी रहे। 

करीब 24 घंटे बाद बॉब का पडो़सी रिक जब उन्हें ढूंढता हुआ बाहर निकला तो उसने केलसी की आवाज सुनी। जिसके बाद रिक ने उनकी बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी और बॉब को अस्पताल में भर्ती कराया। ठंड के कारण बॉब के दोनों पैर सुन्न हो चुके है। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बॉब की जान केलसी के कारण ही बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed