फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   dog's mouth brutally taped

कुतिया के साथ हैवानियत, पता बताने वाले को 65 हजार का इनाम

Fri, 05 Jun 2015 02:19 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
dog's mouth brutally taped

अमेरिका के दक्षिण कैरोलीना में एक कुतिया के साथ ऐसी दर्दनाक हरकत की गई जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 15 महीने की कुतिया कैटलिन के मुंह को एक काले बिजली के टेप से बांध कर रखा गया। यह टेप इतनी कस कर बांधा गया कि उसकी जुबान उसके दांतों के बीच फंस गई।

विज्ञापन


जब डॉक्टरों ने उसके मुंह से टेप हटाया तो उसका जबड़ा अपने साधारण आकार से दोगुना फूल गया था। चार्लस्टन पशु समिति में एंटी-क्रूएलिटी के निदेशक एल्डविन रोमन ने इस मामले पर फेसबुक पर लिखा,'' जानवरों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामलों में आज तक मैंने इससे ज्यादा बुरा मामला कोई और नहीं देखा।''
विज्ञापन


समिति ने उस व्यक्ति को $1000 का ईनाम देने की घोषणा की है जो इस मामले में अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कोई भी सूचना देगा। इस काम को अंजाम देने वाले संदिग्ध को पांच साल की जेल और $5000 जुर्माने की सजा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काटनी पड़ सकती है जीभ

dog's mouth brutally taped

कुतिया कैटलिन का इलाज कर रहे चार्लस्टन पशु समिति के डॉ लूसी फलर ने बताया,''अगर खून के बहाव की कमी होने से उसकी जीभ के टिशू मर जाते हैं तो हो सकता है ऑपरेशन से जीभ का एक बड़ा हिस्सा हटाना पड़े।''

चिकोरा चिरोकी इलाके की ही एक महिला ने जब कैटलिन को अपने घर के दरवाजे पर इस हाल में देखा तो वह उसे अंदर ले आई। कैटलिन को उसके इस इलाके में लगभग सभी लोग जानते थे और वह सभी के साथ खेलती कूदती भी थी। माना जा रहा है कि वह इस हाल में कम से कम 48 घंटों तक रही होगी।

रोमन कहते हैं,'' इस कुतिया को इतने दर्द में छोड़ देना बहुत दर्दनाक है। यह कुछ खा पी भी नहीं पा रही है और इसकी जिंदगी भी दांव पर लगी है। शायद इसकी जबान भी काटनी पड़े। पशु समिति का कहना है कि उसकी हालात देखते हुए वह तब भी बहुत अच्छे से रह रही है और अब इसे खास देखरेख में रखा जाएगा। समिति के फेसबुक पेज पर कई लोग कैटलिन के लिए चंदा भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed