फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   dog jumped infront of the bus to save his master

बहादुर कुत्ता: इसकी वफादारी जानेंगे तो करेंगे सेल्यूट

Fri, 12 Jun 2015 04:32 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
dog jumped infront of the bus to save his master

कुत्तों को यूं ही वफादार नहीं कहा जाता, मौका पड़ने पर वे अपनी वफादारी दिखा भी देते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में सामने आया जहां एक पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।

विज्ञापन


मालकिन ऑड्रे स्टोन की आंख की रोशनी नहीं होने के कारण वह अपने साथ होने वाले हादसे को नहीं देख पाईं और ऐसे में उनके कुत्ते फीगो ने आगे बढ़ कर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन


गोल्डन रिट्रीवर फीगो अपनी मालकिन ऑड्रे स्टोन के साथ सैर पर निकला था जब उसने सड़क पर एक स्कूल बस को तेस रफ्तार से अपनी तरफ आते देखा। अपनी नेत्रहीन मालकिन की जान बचाने के लिए वह बस के सामने कूद गया। मालकिन की जान तो बच गई लेकिन कुत्ते की पैर की हड्डी टूट गई। मालकिन को भी एड़ी, कोहनी और छाती में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं की अपनी जान की परवाह

dog jumped infront of the bus to save his master

फीगो को ट्रक में रख कर कुत्तों के अस्पताल ले जाया गया और न्यू यॉर्क के पुटनाम काउंटी में इस जांबाज कुत्ते का ऑपरेशन किया गया है। मालकिन का भी इलाज चल रहा है। जब तक मालकिन घर जाने लायक नहीं हो जाती तब तक कुत्ते को भी वेटेनरी अस्पताल में ही रखा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि बस का ड्राइवर उन्हें सड़क पार करते नहीं देख पाया और उसकी लापरवाही से ऐसा हुआ। बस में दो छोटे बच्चे भी सवार थे जिन्हें कोई छोट नहीं आई है। ड्राइवर को इस मामले में तलब किया गया है। वहीं अस्पताल के अधिकारियों ने फेसबुक पर हो रही फीगो की तरीफ के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।

हादसा होने पर पास की एक दुकान में काम करने वाले पॉल श्कवॉर्टज कुत्ते और मालकिन की मदद के लिए दौड़े। उन्होंने कुत्ते की बहादुरी के बारे में बताया,''उसने हमें शांति से उसका पैर छूने दिया वह न तो भौंक रहा था न ही रो रहा था। उसे अपनी चोट की बिलकुल परवाह नहीं थी लेकिन वह बार बार अपनी मालकिन की तरफ बढ़ रहा था।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed