{"_id":"5982ad694f1c1b62698b4732","slug":"doctor-paused-her-delivery-to-help-out-pregnant-lady-suffering-labour-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने पेश की मिसाल, अपनी डिलीवरी रोक की प्रेग्नेंट महिला की मदद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डॉक्टर ने पेश की मिसाल, अपनी डिलीवरी रोक की प्रेग्नेंट महिला की मदद
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में एक महिला ने दुनिया के सामने इंसानियत की मिसाल पेश की है। केंटकी शहर की रहने वाली एक महिला डॉक्टर अमांडा हेस ने अपनी डिलीवरी रोक दूसरी महिला की डिलीवरी में मदद की। दरअसल, अमांडा अस्पताल अपनी डिलीवारी के लिए पहुंची थी, लेकिन पास के कमरे से दूसरी महिला के चीख की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
अमांडा जब दूसरे कमरे में पहुंची तो उन्हें पता चला की दूसरी महिला का बच्चा डिलीवरी के दौरान फंस गया है। जिस वजह से उसे असहनीय दर्द हो रहा है। चुकि डॉक्टर के आने में समय था इसलिए अमांडा ने खुद ही महिला की डिलीवरी कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अपनी डिलीवरी रोक महिला की डिलीवरी में मदद की और बच्चे का सुरक्षित जन्म हुआ। बता दें कि यह घटना 23 जुलाई की है, अमांडा जब महिला के पास पहुंची तो वह मरीजों वाले गाउन में थी। महिला की हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपना गाउन बदला और बच्चे के जन्म में मदद की।
वहां मौजूद डॉक्टर हाला सैब्री ने इस पूरी घटाना के बारे में अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा। जिसके बाद लोगों ने यह पोस्ट वायरल हो गया। लोगों ने अमांडा के काम को सराहा और सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा की।