फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Do you have Visa killer asked before shooting

गोली चलाने से पहले हत्यारे ने पूछा ‘क्या तुम्हारे पास वीजा है’

Sat, 25 Feb 2017 10:51 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ओलेथ
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ओलेथ Updated Sat, 25 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Do you have Visa killer asked before shooting
आरोपी एडम पुरिंटन - फोटो : file photo

अमेरिका के कंसास राज्य स्थित बार में हुए गोलीकांड के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे नस्लीय हमला बताने के बावजूद पुलिस ने इसे घृणित अपराध की श्रेणी में नहीं रखा है। इस बीच मृतक के साथ गोलीकांड का शिकार हुए उनके साथी आलोक मदासानी ने बताया है कि हत्यारे ने नस्लीय टिप्पणी के साथ साथ फायरिंग से पहले उनके वीजा को लेकर भी सवाल किए थे। उधर, इंजीनियर की पत्नी सुनयना दुमाला ने भी ट्रंप सरकार से पूछा है कि क्या सरकार हमें सुरक्षा दे पाएगी।

विज्ञापन


आलोक मदासानी ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को फोन पर बताया कि - ‘बार में बैठे आरोपी एडम पुरिंटन ने हम दोनों से पूछा था कि क्या हमारा वीजा मौजूदा स्थिति में चालू है या हम अवैध रूप से अमेरिका में निवास कर रहे हैं।’ मदासानी ने बताया कि पुरिंटन के सवालों का हमने कोई जवाब नहीं दिया और बार में बैठे लोग भी पूरे वक्त बेहूदा हरकतें करते रहे। इस दौरान वह बात को आगे तक ले गया। पुरिंटन ने कहा कि हम लोग अमेरिका से संबंध नहीं रखते हैं। मदासानी के मुताबिक - ‘मैं मैनेजर के पास गया और इस हरकत की शिकायत की। इसके बाद आरोपी को बार से बाहर निकाल दिया गया।’ थोड़ी देर बाद वह बाहर से वापस आया और दोनों भारतीयों पर गोलियां चला दीं, जिसमें श्रीनिवास कुचिभोतला की मौत हो गई।
विज्ञापन


श्रीनिवास की पत्नी सुनयना दुमाला ने अमेरिकी सरकार से जवाब मांगा है कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले घृणित अपराध रोकने के लिए वह क्या कर रही है। सुनयना ने पत्रकारों के सामने ट्रंप सरकार से पूछा कि क्या सरकार हमें सुरक्षा दे सकती है। सुनयना ने ट्रंप का नाम लिए बिना अमेरिकी सरकार से कई सवालों के उत्तर मांगे। सुनयना ने बताया कि उन्हें पहले ही अमेरिका में रहने पर संदेह था। इस संबंध में वह अक्सर श्रीनि से पूछती थीं कि - ‘क्या हमें अमेरिका में रहना चाहिए? इस पर मेरे पति यह भरोसा जताते थे कि अमेरिका में अच्छी चीजें होती हैं। अभी कुछ दिन और देखते हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए सुनयना दुमाला की आंखें भरभरा गई, लेकिन उनका संदेश स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने पति के लिए नहीं बल्कि एशियाई, अफ्रीकी और अमेरिकी समेत हर नस्ल के लोगों के लिए ये सवाल उठा रही हैं जिन्होंने अपनों को ऐसी हिंसा में खोया है। उन्होंने कहा कि - ‘मैं नहीं जानती कि मैं उनकी मां को क्या जवाब दूंगी कि क्यों मैं उनके बेटे को नहीं बचा पाई। 

भारतीय इंजीनियर की हत्या को ट्रंप से न जोड़ें

Do you have Visa killer asked before shooting
Donald Trump

ट्रंप प्रशासन ने कंसास राज्य में भारतीय इंजीनियर की मौत पर कहा है कि कोई भी मौत दुखद होती है, लेकिन इस हमले को ट्रंप के बयानों से जोड़ना हास्यास्पद है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता शीन स्पाइसर ने कहा कि हमले के मकसद पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। गौरतलब है कि अमरीकी मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से इस हमले को नस्लीय हिंसा बताते हुए इसे राष्ट्रपति ट्रंप के अप्रवासियों के खिलाफ दिए गए बयानों से प्रेरित बताया था।

कागजी कार्रवाई के इंतजार में है श्रीनिवासन का शव

Do you have Visa killer asked before shooting
हमले में मारे गए इंजीनियर श्रीनिवासन कुचीवोतला

हमले में मारे गए इंजीनियर श्रीनिवासन कुचीवोतला का शव फिलहाल दाह-गृह में ही रखा हुआ है। भारतीय अधिकारी मृत्यु प्रमाणपत्र और दूसरी कागजी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय काउंसलर जनरल अनुपम रे ने बताया कि दस्तावेजों के आते ही श्रीनि का शव भारत के लिए रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि - ‘इस पूरे मामले को खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मॉनीटर कर रही हैं। हम हर तरह की मदद के लिए तैयार हैं।’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी की निंदा

Do you have Visa killer asked before shooting
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज - फोटो : Getty Images

अमेरिका में कथित रूप से नस्लवाद से प्रेरित होकर की गई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर के मारे जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विदेशियों को पसंद नहीं करने और इस्लाम को लेकर दहशत की भावना रखने की कड़ी निंदा की है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने संवाददाताओं से कहा कि यदि आपने पिछले कुछ माह के दौरान महासचिव ने जो कुछ कहा उसे सुना है, तो पाएंगे कि उन्होंने विदेशियों और इस्लाम को लेकर दहशत की भावना एवं यहूदियों के प्रति पक्षपात के खिलाफ जोरदार ढंग से बात की है। दुजार्रिक ने यह टिप्पणी कंसास राज्य में हुई गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद अमेरिका में बढ़ रहे घृणित अपराध को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में की।

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्य नडेला ने की आलोचना

Do you have Visa killer asked before shooting
सत्य नडेला

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख भारतवंशी सत्य नडेला ने अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की गोली मार कर हत्या की घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की हिंसा और कट्टरता के लिए कोई जगह नहीं है। नडेला ने ट्वीट किया कि इस तरह की मूर्खतापूर्ण हिंसा और कट्टरता के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है, कंसास में हुई गोलीबारी की इस घटना में मारे गए व्यक्ति और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed