फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   director film 'gandhi' richard attenborough died

'गांधी' के निर्देशक रिचर्ड एटेनबरो का निधन

Tue, 26 Aug 2014 11:32 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
director film 'gandhi' richard attenborough died

'गांधी' फिल्म के निर्देशक ऑस्कर विजेता रिचर्ड एटेनबरा का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

विज्ञापन


एक बेहद सफल फिल्म निर्देशक बनने से पहले लॉर्ड एटेनबरा ब्रिटेन के वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक थे।

छह दशकों के अपने करियर में उन्होंने ब्राइटन रॉक, दूसरे विश्व युद्ध के युद्ध बंदी पर बनी थ्रिलर फिल्म 'द ग्रेट एस्केप' और डायनासोर पर बनी सुपरहिट फ़िल्म 'जुरासिक पार्क' में बतौर अभिनेता काम किया।

वैसे तो उन्होंने कई सफल फ़िल्मों में अभिनेता और निर्देशक के तौर पर काम किया, लेकिन एक निर्देशक के तौर पर उन्हें सबसे अधिक फिल्म 'गांधी' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को दो ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।
विज्ञापन


बीबीसी के कला संपादक विल गोमपेर्ट्ज़ ने बताया कि रिचर्ड एटेनबरा कई सालों तक अपनी पत्नी के साथ एक नर्सिंग होम में भर्ती थे।

छह साल पहले सीढ़ियों से गिर जाने के कारण वह व्हीलचेयर पर थे। उनके बेटे ने बीबीसी को बताया कि रविवार की दोपहर भोजन के समय लार्ड एटेनबरा का निधन हो गया। उनका परिवार इस बारे में सोमवार को पूरी जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिचर्ड एटेनबरा को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया, "ब्राइटन रॉक में उनका अभिनय शानदार था। उन्होंने गांधी का शानदार डायरेक्शन किया था। सिनेमा के क्षेत्र में रिचर्ड एटेनबरा का योगदान अभूतपूर्व रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed