फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   DHS releases implementation memoranda on immigration

ट्रंप ने अख्तियार किया सख्त रुख, मामूली अपराध पर भी जाना होगा अमेरिका से बाहर

Wed, 22 Feb 2017 07:29 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Wed, 22 Feb 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
DHS releases implementation memoranda on immigration

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने का नया फरमान जारी कर दिया है। इसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने समेत किसी भी तरह का अपराध करने पर प्रवासियों को देश से फौरन निकाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर फिर से प्रतिबंध लगाने के बाद ट्रंप प्रशासन ने बिना दस्तावेज के अमेरिका में रह रहे विदेशियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को होमलैंड सुरक्षा विभाग ने अमेरिका से करीब 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की योजना पेश की है।
विज्ञापन


विभाग के सेक्रेटरी जॉन केली ने सीमा पर गश्ती करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा इमिग्रेशन अधिकारियों को यह भी आदेश दिया गया है कि अगर उनको कोई भी अवैध प्रवासी मिलता है, तो वे उसको फौरन प्रत्यर्पित करें। हालांकि बच्चों को इससे छूट दी गई है। इसमें ऐसे अप्रवासियों को प्रत्यर्पित करने को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनको किसी भी अपराध में दोषी ठहराया गया या फिर किसी मामले आरोपी हैं या आरोपी बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार अधिकारियों की भर्ती करने का भी आदेश

DHS releases implementation memoranda on immigration
ट्रंप - फोटो : ANI

हालांकि ओबामा प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को लेकर उदार रवैया अपनाया था। लिहाजा सभी अवैध अप्रवासियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं की जाती थी। केली ने कहा कि आव्रजन कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अमेरिका से निकालने समेत सभी प्रवर्तन कार्यवाहियां की जाएंगी। उन्होंने  दक्षिणी अमेरिका से सटी मैक्सिको सीमा पर फौरन दीवार का निर्माण शुरू करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

होमलैंड सुरक्षा विभाग ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंसी में पांच हजार अधिकारियों और आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी में 10 हजार अधिकारियों की भर्ती करने का भी आदेश दिया है। यह आदेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों को देश बाहर निकालने की योजना का हिस्सा है। अमेरिका में मुख्य रूप से मैक्सिको और मध्य अमेरिका के अप्रवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed