{"_id":"5b2d880e4f1c1b2b428b6497","slug":"despite-the-fall-in-facebook-shares-zuckerberg-s-assets-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक शेयरों में गिरावट के बावजूद जुकरबर्ग की संपत्ति बढ़ी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेसबुक शेयरों में गिरावट के बावजूद जुकरबर्ग की संपत्ति बढ़ी
वर्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे धनवान लोगों में से एक वारेन बफेट को पीछे छोड़ने की स्थिति में पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक जुकरबर्ग की कुल संपत्ति बर्कशियर हैथवे इंक के चेयरमैन वारेन बफेट के बराबर हो गई है। जुकरबर्ग की संपत्ति में यह इजाफा इस साल डाटा लीक विवाद में घिरने के बावजूद हुआ है, जिसके चलते फेसबुक के शेयरों में 18 फीसदी तक की गिरावट आई। बफेट के मुकाबले उम्र में करीब 50 साल छोटे जुकरबर्ग की संपत्ति अब 81.6 अरब डॉलर हो गई है।
विज्ञापन
फेसबुक अधिकारियों को भी हुआ लाभ
फेसबुक के शेयर 27 मार्च को 152.22 डॉलर के स्तर पर थे, जो अब 202 डॉलर पर पहुंच गए हैं। इस उछाल के चलते कंपनी के अधिकारियों को भी बड़ा लाभ हुआ है। कंपनी के सीओओ शेरिल सैंडबर्ग की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर के करीब हो गई है जबकि चीफ टेक्नोलॉजी अधिकारी माइकल स्क्रोफर की संपत्ति भी 22.5 करोड़ डॉलर हो गई है।
विज्ञापन