{"_id":"5823ac8d4f1c1b7304b37539","slug":"desi-wave-hits-us-record-5-indian-americans-set-to-be-elected-to-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका संसद में रिकार्ड पांच भारतवंशी करेंगे प्रवेश","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका संसद में रिकार्ड पांच भारतवंशी करेंगे प्रवेश
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Thu, 10 Nov 2016 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के आम चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकियों ने शानदार जीत हासिल करके रिकॉर्ड बनाया है। इस बार अमेरिकी कांग्रेस में पांच भारतीय मूल के अमेरिकियों का जाना तय है। अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है, जब इतनी संख्या में भारतीय मूल के लोग अमेरिकी कांग्रेस में दस्तक देंगे। खासकर 2016 के इस अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की अमेरिकी महिलाएं अपना परचम लहराने जा रही हैं।
51 वर्षीय कमला हैरिस ने कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीतकर इतिहास रचा हैं। वह यह चुनाव जीतने वाली पहली भारतवंशी हैं। इससे पहले वह दो बार कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं। इसके अलावा 51 वर्षीय प्रमिला जयपाल ने सिएटल से प्रतिनिधि सभा (अमेरिकी संसद का निचला सदन) की सीट जीत ली है। यह कामयाबी पाने वाली वह पहली भारतीय मूल की अमेरिकी महिला हैं। वह राजा कृष्णमूर्ति के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा में प्रवेश करेंगी।
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी रो खन्ना ने भी 19 फीसदी अंक के अंतर से चुनाव जीत लिया है, जबकि एमी बेरा के वोटों की दोबारा से गिनती हो रही है। हालांकि उनका कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली से चुनाव जीतना तय है। बुधवार देर शाम तक डेमोक्रेट सांसद बेरा अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी स्कॉट जॉन्स पर बढ़त बनाए रहे। अगर इस बार भी बेरा जीतते हैं, तो वह अमेरिका में सबसे लंबे समय तक सांसद रहने वाले भारतवंशी होंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हैरिस, कृष्णमूर्ति और एमी का समर्थन किया था। चेन्नई में जन्मी प्रमिला पांच साल की उम्र में भारत से इंडोनेशिया, सिंगापुर और फिर अमेरिका चली गई थीं। वह अप्रैल 1995 में भारत वापस भी आई थीं।

कमला हेरिस का पूरा प्रोफाइल
कमला हैरिस
पूरा नाम : कमला देवी हैरिस
जन्म : 20 अक्टूबर 1964, ऑकलैंड कैलिफोर्निया (अमेरिका)
पिता : डोनाल्ड हैरिस जमैका मूल के अमेरिकी हैं
माता : डॉ. श्यामला गोपालन हैरिस चेन्नई की निवासी थीं। वह 1960 में अमेरिका चली गई थीं
शिक्षा : हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अलावा कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी व हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ लॉ से पढ़ाई की।
- मूल रूप से चेन्नई की हैरिस पेशे से वकील हैं।
- हैरिस ने विली ब्राउन से शादी की और कुछ महीने बाद वह अलग हो गए।
1990-98 : कैलिफोर्निया के एलामेडा काउंटी में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी के तौर पर काम किया।
2000 : सैनफ्रांसिस्को डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस में क्रिमिनल यूनिट में मैनेजिंग अटॉर्नी रहीं।
2003: सैनफ्रांसिस्को सिटी अटॉर्नी के ऑफिस में चीफ ऑफ द कम्यूनिटी एंड नेबरहूड डिविजन के तौर पर कार्य किया।
तीन नवंबर 2010 : कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल का चुनाव जीता।
2014 : कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल का चुनाव जीता।
क्या होगा भारत को फायदा
- अमेरिकी सीनेट के लिए चुनी जाने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी बनकर इतिहास रचा।
- कमल हैरिस का जीतना भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए एक उपलब्धि है।
- अमेरिका और भारत को व्यापार, निवेश, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सैन्य सहयोग और आतंकवाद से लड़ाई में वैश्विक साझेदार के रूप में करीब आने में मदद मिलेगी।