{"_id":"5b7a509842c792467166345b","slug":"descent-indian-american-doctor-for-misbehaviour-10-years-in-probation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर को बलात्कार के जुर्म में 10 साल प्रोबेशन की सजा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर को बलात्कार के जुर्म में 10 साल प्रोबेशन की सजा
भाषा, ह्यूस्टन
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सास में भारतीय मूल के एक पूर्व चिकित्सक को मरीज के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 10 साल के प्रोबेशन की सजा सुनाई गई है। बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के एक पूर्व चिकित्सक शफीक शेख (46) को शुक्रवार को 10 साल प्रोबेशन (निगरानी में रखने) की सजा सुनायी गयी है और उसे एक यौन अपराधी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
पिछले सप्ताह समाप्त हुयी जिरह के बाद ज्यूरी सदस्यों ने शेख को दोषी ठहराया था। इस अपराध में 20 साल तक जेल की सजा होती है लेकिन टेक्सास ज्यूरी ने शेख को 10 साल प्रोबेशन पर रखने की सजा सुनायी।
गौरतलब है कि शेख ह्यूस्टन के बेन ताउब अस्पताल में 2013 में रात्रिकालीन पारी में काम कर रहा था। उसी समय एक महिला सांस लेने में दिक्कत और सांस लेने में घरघराहट की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
वह रातभर अस्पताल में थी और बेहोशी की हालत में थी। रात में शेख उसके कमरे में कई बार गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने नर्स को बुलाने के लिए सहायता बटन दबाने का प्रयास किया लेकिन वह बटन काम नहीं कर रहा था।