फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Denial of $350 million aid to Pakistan reality, not a policy said US

अमेरिका बोला- आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की मदद रोकना नीति नहीं, सच्चाई है

Sat, 22 Jul 2017 06:51 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 22 Jul 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
Denial of $350 million aid to Pakistan reality, not a policy said US
अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : reuters
पाकिस्तान को अमेरिका से मिलने वाली 35 करोड़ डॉलर की मदद को रोकने के बारे में अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने कहा कि हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ जरूरी कदम नहीं उठाने के कारण ऐसा किया जा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाक द्वारा इस आतंकी समूह के विरुद्ध पर्याप्त कदम उठाने को अमेरिकी संसद के सामने सत्यापित करने से इंकार करने का उनका फैसला इस्लामाबाद के खिलाफ नई सख्त नीति की प्रतिक्रिया ही नहीं, बल्कि यह अमेरिका के ताजा मूल्यांकन की वास्तविकता भी है। 
विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टम्प ने कल कहा था कि ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान को गठबंधन समर्थन फंड के बतौर 35 करोड़ डॉलर इसलिए नहीं देगा क्योंकि अमेरिकी रक्षामंत्री ने कहा है कि पाक यह सत्यापित नहीं कर सकता है कि इस्लामाबाद ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मैटिस ने कहा कि यह सिर्फ मौजूदा हालातों का आकलन है, कोई नीति नहीं है। उन्होंने इसे एक वास्तविकता बताते हुए कहा कि हम सिर्फ इसे स्पष्ट कर रहे हैं। जब मैटिस से पूछा गया कि पाक को मदद राशि का रोकना क्या पाकिस्तान के प्रति ट्रंप प्रशासन की नई नीति का हिस्सा है तो उन्होंने ‘नहीं’ में जवाब दिया। 

एक अन्य सवाल के जवाब में मैटिस ने उन अफवाहों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि देश के सुरक्षा सलाहकार जनरल एचआर मैकमास्टर बहुत जल्द अफगानिस्तान से संबंधित काम के लिए जाएंगे। पाक आधारित हक्कानी नेटवर्क को अफगानिस्तान में अमेरिका व पश्चिमी हितों के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हाई-प्रोफाइल हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है।


इसके अलावा अफगानिस्तान में भारतीय हितों के खिलाफ भी इस आतंकी समूह को कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसमें काबुल में भारतीय मिशन पर 2008 की बमबारी भी शामिल है जिसमें 58 लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed