फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   democratic national convention start

डेमोक्रेटिक पार्टी का कन्वेंशन शुरू, मिशेल ओबामा का ट्रंप पर हमला

Tue, 26 Jul 2016 12:20 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 26 Jul 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
democratic national convention start
मिशेल ओबामा - फोटो : getty images

अमरीका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमरीका की फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा स्टार साबित हुईं और उनके भाषण पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं। मिशेल का भाषण सोशल मीडिया पर भी खासा ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


बर्नी सैंडर्स समर्थकों के शोर के बीच मिशेल ओबामा ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा,'अमरीका के विदेश मंत्री के तौर पर हिलेरी ने शानदार काम किया है। वो दबाव में कभी नहीं बिखरीं।'
विज्ञापन


उन्होंने रिपबल्किन पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप के लगातार ट्वीट करने की आदत पर हमला करते हुए कहा,'हिलेरी क्लिंटन जानती हैं कि हर मसले को 140 कैरेक्टर से नहीं सुलझाया जा सकता। जब आपके हाथ में परमाणु ताकत होती है तो आप जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मां के तौर पर अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कहा,'मुझे हिलेरी पर पूरा भरोसा है कि वो अमरीका के लिए बेहतर साबित होंगी। मैंने उन्हें देश के बच्चों की बेहतरी के लिए उनकी प्रतिबद्धता देखी है।'


 

बर्नी सैंडर्स से माफी मांग मांगी

democratic national convention start
बर्नी सैंडर्स - फोटो : getty images
इससे पहले फिलाडेल्फिया में ये अधिवेशन, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल बर्नी सैंडर्स से माफी मांगने के साथ शुरू हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय समिति ने ईमेल के जरिए की गई क्षमा न करने योग्य टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है।

सैंडर्स के समर्थकों ने अधिवेशन स्थल के बाहर पहले दिन प्रदर्शन किया। उनके समर्थकों ने यह जता दिया कि वो सैंडर्स के विचारों और उम्मीदवारी को नहीं छोड़ेंगे।

सम्मेलन में हिलेरी क्लिंटन के कई समर्थक वक्ताओं को हूटिंग का सामना करना पड़ा। सैंडर्स के कई समर्थकों ने कहा कि वो हिलेरी क्लिंटन को वोट देने से अधिक ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टिन को वोट देना पसंद करेंगे।

 

अमरीका की राजनीति बदल गई है

democratic national convention start
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : getty images

वहीं कई समर्थकों का कहना था कि वो सैंडर्स की उम्मीदवारी के लिए अभी भी लड़ रहे हैं, क्योंकि अमरीका की राजनीति बदल गई है और यह उनके प्रयास के बिना नहीं बदलेगी। वहीं सैंडर्स ने भी सम्मेलन के पहले दिन अपने समर्थकों से क्लिंटन को वोट देने के अपील की, हालांकि इसके लिए उन्हें समर्थकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा।

सैंडर्स समर्थक और मैसाचुसेट्स से आईं सू किर्बी ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन सरकार का हिस्सा हैं। वो उन लोगों की प्रतीक हैं, जो इस देश को पिछले 30-40 सालों से चला रहे हैं। कोलोराडो से आए कोरी स्मिथ ने कहा कि वो हिलेरी क्लिंटन और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों से नाराज हैं।

उन्होंने कहा,'हम शुरू से यह सोच रहे थे कि यह अन्यायपूर्ण है। हम उस उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते हैं, जो लोगों के हित की बात न सुने। और हाल में विकिलिक्स की ओर से सार्वजनिक किए गए डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के ईमेल से पता चलता है कि क्लिंटन का पक्ष लिया गया, इससे हमारा संदेह पुख्ता हुआ कि उनका नामांकन धोखा था।'

उन्होंने कहा कि वो न तो ट्रंप को वोट देंगे और न क्लिंटन को। उन्होंने कहा,'हिलेरी को वोट देना ट्रंप को वोट देने जैसा है और ट्रंप को वोट देना, ट्रंप को वोट देना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed