फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   demand of gun ban arose in america

अमेरिका में बंदूक रखने पर रोक लगाने की उठी मांग

Sun, 06 Dec 2015 03:17 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 03:17 AM IST
विज्ञापन
demand of gun ban arose in america

अमेरिका में दिनोंदिन बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच बंदूक रखने पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में बंदूक पर रोक लगाने की अपील की है।

विज्ञापन


इससे पहले अखबार ने 1920 इस तरह से अपील की थी। ‘एंड द गन एपिडेमिक इन अमेरिका’ शीर्षक से लिखे संपादकीय में न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस संबंध में राजनेताओं पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


साथ ही आम नागरिकों के लिए खास तरह के हथियारों और गोलियों को रखने को गैर कानूनी बनाने की अपील की है। अखबार ने कहा कि यह नैतिक आक्रोश और राष्ट्रीय शर्म की बात है कि अमेरिकी नागरिक हथियार खरीदकर क्रूरता से हत्याएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही गोलीबारी

demand of gun ban arose in america

बताते चले कि बीते दिनों अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सैन बर्नारडिनो में हुई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे और 17 अन्य घायल हुए थे।

जिसमें पाक दंपति के शामिल होने की बात सामने आई थी। वहीं एक और मामले में
अमेरिका के ही लुइजियाना में न्यू ऑरलींस में गोलीबारी की हुई थी। यह गोली बारी वहां के मनोरंजन पार्क में हुई जहां 16 लोगों के घायल हुए थी

जिस वक्त गोलीबारी हुई उस समय पार्क में तकरीबन 500 लोग मौजूद थे। चश्मदीदों के मुताबिक दो हमलावरों ने पार्क में गोलीबारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed