{"_id":"58025a964f1c1bc67b291319","slug":"delegitimise-all-terror-groups-go-after-terrorists-us-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में छिपे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाक : अमेरिका ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
देश में छिपे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाक : अमेरिका
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : file photo
अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। अमेरिका ने कहा है कि वे पाकिस्तान की मदद करने को तैयार है। लेकिन उसे अपने यहां फल फूल रहे सभी आतंकवादी संगठनों को खत्म करने के साथ साथ ऐसे आतंकियों को भी खत्म करना होगा जो पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकाने की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि वे फिर पाकिस्तान से अपने देश में चल रहे सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ आतंकी कार्रवाई करने की अपील करते है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी सरजमीन से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकी समूहां को अमान्य करार देना होगा।
विज्ञापन
भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद अमेरिका लगातार पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई खत्म करने के लिए कह रहा है। साथ ही अमेरिका ने हाल में दोनों देशों को अपने तनावपूर्ण संबंधों को कम करने के लिए बातचीत करने की भी सलाह दी थी।
विज्ञापन