फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Death toll rises to 90 in Mexico earthquake

मेक्सिको में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 90 लोगों की मौत

Sun, 10 Sep 2017 06:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sun, 10 Sep 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Death toll rises to 90 in Mexico earthquake
Mexico

मेक्सिको में गुरुवार रात आये भीषण भूकंप से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। ओआक्सा स्टेट के मुताबिक केवल 71 लोगों की मौत उनके राज्य में ही हुई है। वहां के स्टेट सिविल प्रोटेक्शन अथॉरिटी के प्रवक्ता जीसस गोंजालेज ने कहा कि भूकंप की वजह से उनके राज्य में 71 मौतें हुई हैं। वहीं लोकल अथॉरिटी के मुताबिक पड़ोसी राज्य चिपास में 15 लोगों की मौत हुई है। तबासो में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मेक्सिको: अस्पताल का बिल चुकाने के लिए नवजात बेटी को बेचने चले थे मां-बाप, गिरफ्तार 
विज्ञापन


आपको बता दें कि मेक्सिको में गुरूवार रात आये 8.1 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप की वजह से काफी लोगों को नुकसान पहुंचा है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर मेक्सिको के साउथ स्टेट्स ओआक्सा में देखा गया। अकेले ओक्साका में 71 लोगों की मौत हुई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हैरान करने वाली बात है कि इससे पहले इस तीव्रता का भूकंप मेक्सिको में 1932 में यानि 85 साल पहले आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस बार मरने वालों की संख्या सैकड़ों में सिमट गई, लेकिन भूकंप का खौफ इस कदर फैला था कि, लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। 64 साल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि ये उसके लिए बेहद चौंकाने वाला समय था, क्योंकि उसने बिल्डिंगों को हिलते हुए देखा था। 

पढ़ें: फ्लोरिडा: तूफान की चेतावनी के बाद भी घर में डटे भारतीय, दूसरों की मदद के लिए खोला होटल

चश्मदीदों की माने तो कहीं छत गिरी, तो कहीं बिल्डिंग दो हिस्सों में बंट गई, इतना ही नहीं मेक्सिको एयरपोर्ट की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। यूएस जियोलोगिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिजिजापन में था, जहां उसके केंद्र की गहराई 43 किलोमीटर नीचे थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed