{"_id":"5beea97bbdec2269525fa0b6","slug":"death-toll-rises-to-63-due-to-us-california-wildfires-600-people-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग से 63 की मौत, 600 से ज्यादा लोग अभी भी लापता ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग से 63 की मौत, 600 से ज्यादा लोग अभी भी लापता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया के पहाड़ी जंगलों में भड़की आग से पिछले एक सप्ताह में भले ही 63 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है लेकिन यहां अभी भी 600 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस बीच प्रांत की करीब 12 हजार इमारतें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी हैं और पूरा शहर अपनी पहचान खो चुका है। अधिकारियों का मानना है कि पैराडाइज शहर में इतनी तबाही हुई है कि इसे दोबारा बसाने में कई साल लग सकते हैं।
विज्ञापन
बचावकर्मियों ने शुक्रवार को सात और मृतकों के अवशेष बरामद किए जबकि अधिकृत आंकड़ों के हिसाब से इस इलाके से अब भी 631 लोग लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनके जीवित होने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्योंकि लापता लोगों के किसी और शहर में प्रवेश की कोई सूचना नहीं है। खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी राज्य का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में लापता हुए लोगों की संख्या 600 से ऊपर पहुंच गई है। इस बीच, बचावकर्मियों ने सात और मृतकों के अवशेष बरामद किए हैं। इन सात मृतकों का पता लगने के साथ ही कैंप फायर में मारे गए कुल लोगों की संख्या 63 पहुंच गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की सूची में शामिल लोगों की संख्या 300 से बढ़कर 631 पर पहुंच गई। दरअसल, जांचकर्ता उन आपात कॉल की समीक्षा कर रहे हैं, जो उत्तर कैलिफॉर्निया में आठ नवंबर को लगी कैंप फायर के दौरान किए गए थे। वहीं, दक्षिणी कैलिफॉर्निया के मलीबू में लगी आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आग के पीड़ितों से मिलने के लिए शनिवार को पश्चिमी राज्य का दौरा कर सकते हैं। इसे राज्य के इतिहास में सबसे भयावह एवं विनाशकारी जंगल में लगी आग बताया जा रहा है।