फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   death sentence possible for srinivasans killer in America

अमेरिका में भारतीय के हत्यारे को मिल सकती है सजा-ए-मौत

Sun, 11 Jun 2017 04:28 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन  Updated Sun, 11 Jun 2017 04:28 AM IST
विज्ञापन
death sentence possible for srinivasans killer in America

अमेरिकी न्याय विभाग ने घोषणा की है कि फरवरी में दो भारतीयों पर गोली चलाने वाले कंसास हत्याकांड के आरोपी एडम डब्ल्यू. प्यूरिनटन को संघीय घृणा अपराध के तहत दोषी पाया गया है। हत्यारे को संघीय ग्रांड ज्यूरी ने शुक्रवार को दोहरे घृणित अपराध और गोलीकांड का दोषी पाया जिसमें श्रीनिवास कुचिभोतला की मौके पर ही मौत हो गई थी। यद्यपि अभियोजन पक्ष ने कहा है कि वे बाद में फैसला करेंगे कि इसे आगे बढ़ाया जाए या नहीं, लेकिन यदि यह मामला आगे बढ़ता है तो हत्यारे को मौत की सजा सुनाई जा सकती है। 

विज्ञापन


अमेरिका के 51 वर्षीय रिटायर्ड नौसैनिक एडम प्यूरिनटन ने कंसास शहर के एक रेस्टोरेंट में नस्ली टिप्पणी करते हुए दो भारतीयों पर गोली चलाई थी कि - ‘मेरे देश से दफा हो जाओ।’ इस गोलीकांड में श्रीनिवास की मौत हो गई थी जबकि उनका दोस्त आलोक मदासानी घायल हो गया था। दोनों को बचाने आए अमेरिकी युवा इयान ग्रिलोट भी घायल हुए थे। गोलीकांड के शिकार श्रीनिवास की पत्नी सुनयना दुमाला को जब इस घोषणा के बारे में बताया गया तो उन्होंने इस पर राहत और दर्द के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


सुनयना ने भरोसा जताया, ‘न्याय मिलेगा और करीब करीब एक हद तक यह मिल भी गया है।’ इस हत्याकांड के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका में नस्ली हिंसा पर चिंता जाहिर की गई थी। न्याय विभाग द्वारा होने वाली घोषणा पर संघीय अधिकारियों को कोई आश्चर्य नहीं है क्योंकि वे गोलीकांड के कुछ दिन बाद ही इस अपराध की जांच घृणा अपराध के नजरिए से ही कर रहे थे। हत्या का आरोपी प्यूरिनटन अमेरिकी कानून के हिसाब से ‘पूर्वनियोजित फर्स्ट-डिग्री की हत्या’ और ‘पूर्वनियोजित हमले के प्रयास’ संबंधी आरोपों का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीकांड को लेकर दबाव में था न्याय विभाग

death sentence possible for srinivasans killer in America
नस्ली हमले में एक भारतीय की मौत को लेकर अमेरिका का न्याय विभाग संघीय आरोपों के चलते जबरदस्त दबाव में था, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अप्रवासियों के खिलाफ की जाने वाली तल्ख टिप्पणियों के कारण देश में विदेशियों के खिलाफ दुश्मनी का माहौल तैयार हो रहा था। इस हत्याकांड के बाद अमेरिका में हुए अन्य हमलों की रिपोर्ट ने देश के कई प्रांतों को नफरत विरोधी कानून बनाने के लिए प्रेरित किया और नफरत व घृणा की परिभाषा को विस्तारित किया। इन सभी कारणों से न्याय विभाग और भी सचेत रहा।

इसलिए भी महत्वपूर्ण है यह घोषणा
कंसास गोलीकांड के बाद पूरी दुनिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ माहौल बनने लगा और संदेश गया कि खुद ट्रंप ने कई बार नस्ली टिप्पणियां की थीं इसलिए उनका असर अमेरिकी जनता पर पड़ा है। श्रीनिवास की मौत के बाद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने यहां तक कहा कि - ‘अप्रवासियों के खिलाफ हिंसा और ट्रंप के नीतिगत एजेंडे के बीच कोई संबंध की बात ढूंढना बेहूदा बात है।’ व्हाइट हाउस ने इस गोलीकांड को बुरा जरूर कहा लेकिन घृणा अपराध मानने से इनकार कर दिया था। बाद में साबित हुआ कि यह ‘घृणा अपराध’ ही था।

भरोसा है, न्याय मिलेगा
मुझे इतना पता है कि श्रीनिवास अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन न्याय विभाग की घोषणा से मुझे खुशी है कि चीजें आगे बढ़ रही हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा
- सुनयना दुमाला (श्रीनिवास की पत्नी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed