{"_id":"bebcaf50-2972-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dear-obama-what-would-you-have-done-being-on-my-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"डियर ओबामा, आप मेरी जगह होते तो क्या करते...","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डियर ओबामा, आप मेरी जगह होते तो क्या करते...
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल की एक बच्ची ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को खत लिखा और समलैंगिकों के विवाह का समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
हफिंगटन पोस्ट की ख़बर के मुताबिक, इस बच्ची का नाम सोफिया है जो खुद एक समलैंगिक जोड़े की बेटी हैं। सोफिया ने बराक ओबामा के नाम ये खत पिछले ही हफ्ते लिखा था। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने से पहले ही ओबामा ने एक नवंबर को इस खत का जवाब भी दे दिया था।
विज्ञापन
खत में क्या है
खत में सोफिया ने खुद को बराक ओबामा का दोस्त बताया है। सोफिया ने लिखा है कि मैं वही दोस्त हूं जिसने आपको डिनर के लिए बुलाया था।
खत में आगे लिखा है, ''आपको शायद याद नहीं होगा, कोई बात नहीं। मुझे बहुत खुशी है कि आप इस बात से सहमत हैं कि दो पुरुष एक-दूसरे से मोहब्बत कर सकते हैं।''
विज्ञापन
सोफिया ने आगे लिखा है, ''मेरे दो-दो पापा हैं और वो एक-दूसरे से मोहब्बत करते हैं। लेकिन स्कूल में पढ़ने वाले और बच्चे इसे ठीक नहीं मानते जिससे मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचती है।''
सोफिया ने लिखा है, ''मैं आपको खत लिख रही हूं क्योंकि आप मेरे हीरो हो। यदि आप मेरी जगह होते और आपके दो-दो पापा होते और स्कूल में बच्चे आपको चिढ़ाते तो आप क्या करते?''
सोफिया ने ओबामा से आग्रह किया था कि वे उसके खत का जवाब दें और उम्मीद जताई थी कि वे दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे।
ओबामा का जवाब
हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ओबामा ने अपने जवाब में कहा कि सोफिया, विचारों से परिपूर्ण ऐसा पत्र भेजने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।
पत्र में ओबामा कहते हैं- इस पत्र को पढ़कर मुझे तुम्हारा राष्ट्रपति होने पर गर्व है, मैं तुम्हारे और हमारे देश के भविष्य के प्रति पहले से ज्यादा आशावान हो गया हूं।
सोफिया के नाम ओबामा के खत में लिखा है, ''अमेरिका में कोई भी दो परिवार एक जैसे नहीं दिखते। यही हमारी विविधता है। तुम्हारे चाहे दो पिता हो या एक मां, बड़ी बात ये है कि हम एक दूसरे से प्रेम करते हैं। तुम खुशकिस्मत हो कि तुम्हारे दो अभिभावक हैं जो तुम्हारी बहुत देखभाल करते हैं।''
पत्र में आगे लिखा है, ''एक अच्छा नियम ये है कि आप दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा दूसरे आपसे अपने प्रति उम्मीद करते हैं। स्कूल में तुम्हारे दोस्त भावनाओं को आहत करते हैं तो उन्हें ये नियम याद दिलाना।''
सोफिया ने अपने पत्र में डिनर और ओबामा की दोनों बेटियों के लिए हैलो भी कहा था। इस पर ओबामा ने लिखा है, ''मुझे माफ करना, मैं तुम्हारे साथ डिनर नहीं कर सका, लेकिन मैं साशा और मलिया को तुम्हारा हैलो जरूर कहूंगा।''