{"_id":"5b4f29e94f1c1b19208b5638","slug":"deadly-midair-collission-over-the-everglades-in-washington","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हवा में टकराए दो विमान, जमीन पर गिरते ही सबकुछ तहस-नहस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वीडियो: हवा में टकराए दो विमान, जमीन पर गिरते ही सबकुछ तहस-नहस
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका के फ्लोरिडा में दो ट्रेनी विमान उड़ान के दौरान दो छोटे विमानों की टक्कर में तीन की मौत हो गई। इसमें 19 वर्षीय भारतीय लड़की समेत तीन लोग सवार थे। संघीय उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि यह दुर्घटना मंगलवार को हुई।
विज्ञापन
मियामी ‘हेराल्ड’ ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से बताया कि दोनों विमानों को संभवत: ट्रेनी पायलट उड़ा रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। एक अन्य शख्स के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
मियामी डेड काउंटी के मेयर के मुताबिक, ‘दोनों विमान पाईपर पीए-34 और सेसना 172 डीन इंटरनेशनल फ्लाइट स्कूल के थे।'
इस स्कूल के विमानों की 2007 से लेकर 2017 तक 12 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मारे गए लोगों में जॉर्ज सांचेज (22) और राल्फ नाइट (72) भी थे। बता दें कि 19 वर्षीय लड़की ने साल 2017 में ही यहां दाखिला लिया था।
विज्ञापन
देखिए वीडियो:-
साभार: सीबीएस मयामी