फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Cynthia Nixon could be next governor of New York

'सेक्स एण्ड सिटी' स्टार सिंथिया हो सकती हैं न्यूयॉर्क की अगली गवर्नर

Tue, 20 Mar 2018 11:16 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Cynthia Nixon could be next governor of New York
Cynthia Nixon

अमेरिकन सीरीज 'सेक्स एण्ड सिटी' की स्टार सिंथिया निक्सन न्यूयॉर्क की अगली गवर्नर बन सकती हैं। 51 साल की सिंथिया ने ट्विटर पर 2 मिनट का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वो न्यूयॉर्क से प्यार करती हैं और गवर्नर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करती हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क उनका घर है और वो यहां के अलावा कहीं और नहीं रही हैं। वह मां के साथ एक ही बेडरूम में रहकर बड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता हमें धरातल पर ले जा रहे हैं। न्यूयॉर्क की सड़कों पर अब बच्चे नहीं दिखाई देते। वह न्यूयॉर्क से प्यार करती हैं इसलिए बदलाव लाना चाहती हैं। 
विज्ञापन


निक्सन के ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनके समर्थन में ट्वीट किये। रोसी ने ट्वीट किया कि निक्सन को मेरा पूरा समर्थन है, वह स्मार्ट हैं और सच्ची नेता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर निक्सन जीतती हैं तो वह पहली समलैंगिक महिला होंगी जो इस पद पर पहुंचेंगी। निक्सन राजनीति में नई नहीं हैं। वह गे राइट्स, पब्लिक स्कूलों में फंडिंग बढ़ाने और ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े मामलों में वकालत कर चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था और बराक ओबामा के लिए कैंपेन किया था।

I love New York, and today I'm announcing my candidacy for governor. Join us: https://t.co/9DwsxWW8xX pic.twitter.com/kYTvx6GZiD

— Cynthia Nixon (@CynthiaNixon) March 19, 2018


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed