{"_id":"59e50f684f1c1bc8678b641d","slug":"cyber-power-of-north-korea-is-a-new-threat-to-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है उत्तर कोरिया की साइबर क्षमता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है उत्तर कोरिया की साइबर क्षमता
एजेेंसी, वाशिंगटन
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
North korea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार परमाणु और मिसाइल परीक्षण करके पूरी दुनिया को जंग की तरफ धकेलने की कोशिश में लगा उत्तर कोरिया साइबर ताकत की मदद से भी दुनिया को परेशान करने में लगा है। दरअसल उसके एक गुप्त साइबर प्रोग्राम से दुनिया के कई बड़े देश सकते में हैं।
उत्तर कोरिया की तरफ से दुनिया के अलग-अलग देशों में लगातार साइबर हमले किए जा रहे हैं जिससे इन देशों को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। दरअसल अमेरिका और ब्रिटेन के सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि साइबर अपराध के क्षेत्र में उत्तर कोरिया की मजबूती के पीछे उसके छह हजार हैकर्स की टीम है।
पिछले साल हैकरों ने न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व से एक अरब डॉलर चुराने के बेहद करीब पहुंच चुके हैकरों की एक गलती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। वहीं ऐसी ही एक गलती के कारण बांग्लादेश के सेंट्रल अकाउंट के एक बैंक से चोरी करने में भी वे विफल रहे थे।
विज्ञापन
इसी साल मई में कई देशों पर एक साथ हमला किया गया था जिसे 22 साल के एक ब्रिटिश हैकर ने विफल कर दिया था। इस दौरान जहां अमेरिकी नेशनल हेल्थ सर्विस बंद हो गई थी वहीं कई देश बुरी तरह प्रभावित हुए थे। उत्तर कोरियाई साइबर हैकरों पर अब तक 81 मिलियन डॉलर की चोरी का इल्जाम लग चुका है।
दरअसल उत्तर कोरिया पर परमाणु परीक्षणों को लेकर कई पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं मगर साइबर अपराध के मामले में ऐसा नहीं हो पा रहा है।
नैशनल सिक्योरिटी एजेंसी के पूर्व उप निदेशक क्रिस इंगलिस ने कहा कि साइबर उत्तर कोरिया लिए एक बड़ी ताकत की तरह है। इसमें लागत कम लगती है और काफी हद तक पहचान उजागर भी नहीं हो पाती है। यह उनके लिए आय का स्रोत बनता जा रहा है। इससे दुनिया के कई बड़े देशों के सरकारी और प्राइवेट-सेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खतरा पैदा हो गया है।