फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   curfew and murders in brazil due to whatsapp

व्हाट्सऐप से शहर में कर्फ्यू और मौतें?

Tue, 11 Nov 2014 11:18 AM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
curfew and murders in brazil due to whatsapp

उत्तरी ब्राजील में एक पुलिस अफसर के मारे जाने के बाद व्हाट्सऐप पर एक रहस्यमय संदेश फैला जिसमें लोगों से घर के अंदर रहने के रहने लिए कहा गया। अजीब संयोग ये है कि उत्तरी ब्राजील के उसी इलाके में उस रात दस लोग मारे गए।

विज्ञापन


पिछले मंगलवार को एंटोनियो मार्कोस दा सिल्वा फिग्यूरोदो को उत्तरी ब्राजील के बेलांग में गोली मार दी गयी थी। उनके मौत की खबर सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के माध्यम से फैल गई।
विज्ञापन


कुछ ही घंटों बाद शहर को बाशिंदों को अजीबोगरीब संदेश मिलने लगे, जो उनके परिवार वाले और दोस्त फॉरवर्ड कर रहे थे। सभी संदेशों में एक ही सूचना थी।

कुछ संदेश टेक्स्ट फॉर्म में थे लेकिन जो संदेश सबसे लोकप्रिय हुआ वो एक ऑडियो संदेश था। इस संदेश में कहा गया था, "एक पुलिसवाले की हत्या हो गई है। हम क्षेत्र की सफाई कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य संदेश में कहा गया, "कृपया घर में रहें। सड़कों पर मत घूमें।"

लेकिन यह संदेश पुलिस की तरफ से नहीं भेजा गया था। यह कोई आधिकारिक घोषणा नहीं थी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी नाराज पुलिसकर्मी ने अपने मारे गए साथी का बदला लेने के लिए ऐसा किया।

दहशत में हैं पूरे शहर के लोग

curfew and murders in brazil due to whatsapp

इन संदेशों से स्थानीय नागरिकों में डर बैठ गया है। ऐसे संदेश पाने वाले 19 वर्षीय जोआओ बतिस्ता ने बीबीसी ट्रेंडिंग से कहा, "मेरी यादाश्त में ऐसा पहली बार हुआ है जिससे पूरे शहर में भय है।"

बतिस्ता ने बताया कि उन्हें ये संदेश अपने दोस्तों से मिले। उनके दोस्तों का कहना है कि उन्हें अपने दोस्तों से मिले। उस रात दस लोगों की हत्या हुई। चश्मदीदों का कहना है कि हत्यारे मोटरसाइकिल पर सवार थे और वो छह घंटे तक सड़कों पर खुले आम घूमते रहे।

इलाक़े के लोगों ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो मृतकों की तस्वीरें प्रतीत हो रही हैं। तो क्या हत्याएं ऑफ-ड्यूटी पुलिसवालों ने की?

साओ पाओलो में मौजूद बीबीसी संवाददाता कैमिला कोस्टा कहती हैं, "हमें पूरी तरह से नहीं पता लेकिन लगता ऐसा ही है।"

वो कहती हैं कि अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार नहीं होगा। इस साल की शुरुआत में ब्राजील के एक अन्य शहर कम्पीनस में एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद पुलिसवालों ने बदले में 12 लोगों को मार दिया था।

हो सकता है कि इस मामले में पुलिसवालों ने व्हाट्सऐप का प्रयोग लोगों को सड़कों पर न आने देने के लिए किया हो लेकिन आमतौर पर ऐसे तरीके अपराधी समूह अपनाते हैं।

पुलिस पूरे ब्राजील में विरोधी गैंगों या पुलिस से होने वाली संभावितों परस्पर मुठभेड़ों के समय कर्फ्यू लगाने के लिए व्हाट्सऐप के प्रयोग करने के मामलों की जांच कर रही है।

बतिस्ता के अनुसार बेलांग में तनाव अभी बरकरार है। वो कहते हैं अब कुछ नए संदेश घूम रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि पुलिसवालों और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का चक्र जारी रहेगा।

दूसरी तरफ उनके विश्वविद्यालय में कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वो कहते हैं, "कुछ लोग अब भी घर से नहीं निकल रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed