फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Crowd funding helps raise Rs 2 crore for Victim family of Kansas attack

US इंजीनियर हत्याकांडः पीड़ित परिवार की मदद के लिए 24 घंटों में जमा हुए ₹2 करोड़

Sat, 25 Feb 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd funding helps raise Rs 2 crore for Victim family of Kansas attack
श्रीनिवास कुचीभोतला की पत्नि - फोटो : social media

अमेरिका में एक गुरुवार को एक सिरफिरे इंसान ने भरी भीड़ के बीच ओपन फायरिंग करते हुए एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी और दो अन्य को भी घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर नस्लीय रूप से प्रेरित था और गोली मारने से पहले चिल्लाया कि - ‘मेरे देश से निकल जाओ।’

विज्ञापन


यह हमला अमेरिका के कंसास राज्य स्थित ऑस्टिन्स ग्रिल एंड बार में उस वक्त हुआ जब एक कंपनी में 32 वर्षीय एविएशन इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला एक भारतीय दोस्त आलोक मदासनी के साथ वहां पहुंचे थे। वहीं हमलावर 51 वर्षीय एडम प्यूरिंटन काफी नशे में बैठा था।
विज्ञापन


उसने दोनों को देखते ही नस्लीय टिप्पणी करना शुरू कर दी और जब बार के स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ‘मेरे देश से निकल जाओ’ कहते हुए फायरिंग कर दी। इस बीच श्रीनिवास को बचाने के प्रयास में आगे आए आलोक मदासनी और एक अन्य अमेरिकी शख्स इएन ग्रिलोट पर भी आरोपी ने गोली चला दी। इस हमले में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की मौत हो गई। ऐसे में दुखों में डूबे परिवार की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक श्रीनिवास कुचीभोतला अमेरिका की जिस कंपनी में काम करते थे उसने शोक संदेश जारी करते हुए दोनों भारतीयों के लिए चंदा जुटाने की मुहिम शुरू कर की थी। गारमिन कंपनी ने कहा था कि श्रीनि बेहद ही दयालु थे और सबका ध्यान रखने वाले अच्छे इंसान थे। उनके मुंह से कभी भी किसी के खिलाफ कोई नफरत वाली बात तक नहीं सुनी गई।


कंपनी ने चंदा जुटाने की मुहिम शुरू करते हुए कहा कि मृतक श्रीनि की पत्नी सुनयना और उनका परिवार शोक में हैं और अथाह खर्च से जूझ रहे हैं। श्रीनि के दोस्त आलोक मदासानी के चिकित्सा खर्च के लिए भी ऐसी ही मुहिम शुरू हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक क्राउड फंडिंग के जरिए इस कैंपेन के लिए महज 24 घंटे में 2 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं और अभी यह प्रक्रिया चल रही है। शहर के स्थानीय निवासी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed