{"_id":"58e87dba4f1c1b41485b78f8","slug":"costs-to-replace-the-59-tomahawk-missiles-trump-fired-on-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने जो मिसाइलें सीरिया पर दागी थीं उनकी कीमत आ गई सामने","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने जो मिसाइलें सीरिया पर दागी थीं उनकी कीमत आ गई सामने
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा सीरिया पर दागी गई मिसाइलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने सीरियाई एयरबेस पर 59 क्रूज मिसाइलें दागीं। लेकिन क्या आप जानना चाहेंगे कि इस कार्रवाई में अमेरिका ने कितने रुपए खर्च किए?
विज्ञापन
मार्केट वॉच में छपी खबर के मुताबिक अमेरिका ने इस कार्रवाई में करीब 60 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं यानि अगर भारतीय करेंसी की बात की जाए तो अमेरिका ने इसके लिए करीब तीन सौ पचासी करोड़ बासठ लाख रुपए खर्च किए।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के मुताबिक Raytheon Co. द्वारा बनाई गई प्रत्येक मिसाइल की कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर यानि करीब 6 करोड़ बयालीस लाख रुपए थी।
अमेरिकी नौसेना के एविएशन एंड स्ट्राइक वेपन प्रोग्राम के दौरान रेथॉन से जब सीरिया के खिलाफ हुई अमेरिकी कार्रवाई में इस्तेमाल हुई मिसाइलों की कीमत पर प्रश्न पूछा तब उन्होंने इन कीमतों का खुलासा किया।
विज्ञापन
लेक्सिंगटन संस्थान के मुख्य ऑपरेटिंग ऑफिसर और सलाहकार लॉरेन थॉम्पसन ने कहा अमेरिका द्वारा सीरिया पर इस्तेमाल की गईं मिसाइलों की कीमत लगभग 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर है लेकिन मिसाइल के आकार और अन्य कारणों से इसका मवीनतम संस्करण और महंगा हो सकता है।