{"_id":"589a4b1e4f1c1bc055379bd5","slug":"corporate-america-is-freaking-out-about-trump-s-h-1b-visa-reform","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच-1बी वीजा पर कार्यकारी आदेश न जारी करें ट्रंप: अमेरिकी कंपनियां","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एच-1बी वीजा पर कार्यकारी आदेश न जारी करें ट्रंप: अमेरिकी कंपनियां
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Wed, 08 Feb 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की 100 से ज्यादा तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एच-1बी वीजा पर किसी भी तरह का कार्यकारी आदेश नहीं जारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी तकनीकी कंपनियां ज्यादातर इसी वीजा पर निर्भर हैं। इसके अलावा कंपनियों ने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध को नैतिक एवं आर्थिक रूप से गलत बताया।
विज्ञापन
ट्रंप को लिखे खुले पत्र में इन कंपनियों ने कहा, ‘अगर हम राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और अमेरिकी कामगारों के हितों की सुरक्षा को महत्व देते हैं, तो हमारा मानना है कि मौजूदा एवं प्रस्तावित कार्यकारी आदेश इन लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएगा। साथ ही नई कंपनियां बनाने और स्थापित करने की क्षमता कमजोर हो जाएगी, जिससे अमेरिका में नौकरियां नहीं पैदा होंगी।’
विज्ञापन