{"_id":"56e4ee084f1c1bc80c8b4569","slug":"controversy-in-donald-trump-rally-in-kansas-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने इस्तेमाल किया पेपर स्प्रे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने इस्तेमाल किया पेपर स्प्रे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:19 AM IST
सार
- पुलिस ने इस्तेमाल किया पेपर स्प्रे
- ट्रंप की रैली का विरोध कर रहे थे प्रदर्शनकारी
- पत्रकार पर भी हो चुका है हमला
विज्ञापन
ओहियो में हुई रैली के दौरान युवक हिरासत में।
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में कंसास पुलिस ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद बाहर जमा भीड़ में भगदड़ मच गई। दरअसल, ट्रंप कंसास सिटी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी पूरे थिएटर में फैले हुए थे और ट्रंप पर टिप्पणी कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान वो ट्रंप के समर्थकों से सीटें छीन कर उनके लिए सीट का इंतजाम कर रहे थे जो थिएटर के बाहर खड़े थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कंसास सिटी पुलिस ने गली में और थिएटर के आस पास खड़े लोगों को तितर बितर करने के लिए पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
कंसास पुलिस चीफ डैरिस फॉर्टे ने पेपर स्प्रे के इस्तेमाल को सही ठहराते हुए कहा कि 'ज्यादा लोगों के हताहत होने से यह बेहतर है।'
We had to use pepper spray 2 times outside Trump rally and arrested 2 people who refused to follow law. (1/2)
— Kansas City Police (@kcpolice) March 13, 2016
पत्रकार से हुई थी बदसलूकी
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका में भारतीय मूल के एक पत्रकार से डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बदसलूकी की थी। ट्रंप की रैली में विरोध के दौरान पुलिस ने सीबीएस न्यूज रिपोर्टर सोपान देब को थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी ले लिया। सोपान यहां ट्रंप की रैली रद्द होने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे, जब उन्हें हिरासत में ले लिया गया
‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी। देब एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो शूट कर रहे थे जिसके चेहरे से खून निकल रहा था और वह जमीन पर पड़ा था।
‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी। देब एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो शूट कर रहे थे जिसके चेहरे से खून निकल रहा था और वह जमीन पर पड़ा था।