फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   contradiction in US immigration policy deal dim 7000 indian dreams are on stake

टूट सकता है 7000 भारतीयों का ख्वाब, अमेरिका में नहीं मिली प्रवासी योजना को मंजूरी

Fri, 16 Feb 2018 06:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
 contradiction in US immigration policy deal dim 7000 indian dreams are on stake
अमेरिकी सीनेट ने इमीग्रेशन बिल को खारिज कर दिया है। इसमें राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा समर्थित ‘ड्रीमर्स’ विधेयक भी शामिल है जिसमें विदेशों से बचपन में बिना दस्तावेज अमेरिका आए युवा (ड्रीमर्स) भी शामिल हैं। इस बिल के खारिज होने से अमेरिका में ‘ड्रीमर्स’ का भाग्य भी दांव पर लग गया है। अमेरिका में भारत के 7,000 ड्रीमर्स रह रहे हैं, जो अब पशोपेश में हैं। 
विज्ञापन


सीनेट ने ट्रंप प्रशासन के इमीग्रेशन से जुड़े द्विपक्षीय समझौते को भी खारिज कर दिया जिसमें मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने और अन्य सुरक्षा उपायों के लिए 25 अरब डॉलर के बदले अमेरिका के करीब 18 लाख तथाकथित ‘ड्रीमर्स’ को नागरिकता मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा गया था। 
विज्ञापन


इमीग्रेशन बिल के पास न होने से ग्रीन कार्ड के लिए हर देश की सीमा खत्म करने के प्रयासों को भी गहरा झटका लगा है। इस प्रस्ताव का सीधा लाभ उन भारतीय पेशेवरों को मिलना तय था जिनमें हाई स्किल्ड और प्रतिभाशाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमीग्रेशन की योजनाओं को पारित कराने के लिए हुई वोटिंग में सीनेटरों के पर्याप्त वोट नहीं मिले। ट्रंप समर्थित विधेयक को 60 के मुकाबले 39 वोट ही मिल पाए। यदि यह विधेयक पारित हो जाता तो 18 लाख प्रवासियों को अमेरिका में रहने का स्थायी और कानूनी दर्जा मिल जाता और मैक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए 25 अरब डॉलर की राशि मिल जाती।इनमें भारत के 7,000 ड्रीमर्स भी शामिल होते। 

व्हाइट हाउस समर्थित विधेयक से परिवार आधारित इमीग्रेशन पर भी रोक लग जाती और विविधता लॉटरी वीजा भी समाप्त हो जाता लेकिन विधेयक पारित होने में 60 वोट कम रह गए। 
सीनेट ने एक और द्विपक्षीय विधेयक को 54 के मुकाबले 45 वोटों से खारिज कर दिया, जो काम में बाधा डालने वाले सांसदों के लिए पारित होना था लेकिन इसे भी सीनेट में आवश्यक 60 मत हासिल नहीं हो पाए। 

सीनेट में रखे गए चारों प्रस्ताव नहीं हो सके पारित

 contradiction in US immigration policy deal dim 7000 indian dreams are on stake
सीनेट में पेश किए गए सभी 4 प्रस्ताव पारित नहीं हो सके। रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो ने कहा, ‘सीनेट के समक्ष पेश किया गया हर विधेयक पास नहीं हो सका।’ उन्होंने कहा कि यदि यह विधेयक जल्द पारित नहीं हुआ तो 5 मार्च से इन बच्चों को वापस अपने देश जाना पड़ेगा। जो काफी दुखद होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने शूमर-राउंड्स-कॉलिन्स इमीग्रेशन बिल को ‘पूर्ण तबाही’ करार दिया है। व्हाइट हाउस ने इस विधेयक के खिलाफ वीटो इस्तेमाल करने की धमकी दी थी। 

लाभ से वंचित होंगे प्रतिभाशाली भारतीय

इमीग्रेशन बिल के गिरने से ग्रीन कार्ड के लिए हर देश से सीमा खत्म करने के प्रयासों पर भी रोक लग गई जिससे हाई स्किल्ड भारतीय पेशेवरों को लाभ हो सकता था। कांग्रेस के सदस्य केविन योडर ने सदन में कहा कि ग्रीन कार्डों के लिए वार्षिक प्रति देश सीमा खासकर भारत जैसे कुछ देशों के साथ भेदभाव करती है। इस बीच डेमोक्रेटिक नेता नैंसी पैलोसी ने कहा कि राष्ट्रपति को द्विदलीय समझौते के बारे में विचार बंद कर देना चाहिए और रिपब्लिकन कांग्रेस को अब ड्रीमर्स की सुरक्षा के लिए कानून पारित करने का साहस दिखाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed