फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   conjoined twins abby and brittany hensel

जिस्म एक, मगर सोच जुदा

Sat, 27 Apr 2013 08:38 PM IST
Updated Sat, 27 Apr 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
conjoined twins abby and brittany hensel

उनका शरीर एक है मगर चेहरे दो हैं। ये एब्बी और ब्रिटनी हेंसल हैं। ये जुड़वा बहनें हैं।

विज्ञापन


एब्बी और ब्रिटनी हेंसल एक साथ काम पर जाती हैं, दोस्तों के साथ मौज मस्ती करती हैं, छुट्टियां बिताती हैं, ड्राइविंग करती हैं और वॉलीबॉल भी खेलती हैं।

मगर सवाल है कि एक शरीर में दो शख्सियतों का जीवन कितना आसान है और कितना मुश्किल?

तेइस साल की एब्बी और ब्रिटनी अमरीका के मिनेसोटा की रहने वाली हैं। ये दोनों जुड़वा बहनें प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं।

एक शरीर और दो चेहरे वाली एब्बी और ब्रिटनी के पास पढ़ाने के लाइसेंस तो दो हैं, मगर तनख़्वाह उन्हें एक ही मिलती है।

दो डिग्रियाँ

एब्बी बताती हैं, “हमारे पास दो डिग्रियां है, क्योंकि हमारा नज़रिया अलग अलग है, पढा़ने का तरीका भी एक दूसरे से भिन्न है।”

एब्बी मानती हैं कि वे दोनों एक व्यक्ति से ज्यादा काम करती हैं। एब्बी और ब्रिटनी जब क्लास में होती हैं तो उनमें से एक बच्चों को पढ़ा रही होती है और दूसरी सवालों के जवाब दे रही होती है या बच्चों पर नज़र रख रही होती है।"

उनके दोस्त करी होन्की इस टीमवर्क की सराहना करते हैं। उनका कहना है, “वे दो अलग लड़कियां हैं। मगर मैं पढ़ाने के जिस काम को ज्यादा तवज्जो नहीं दे पाता, वे उसे बेहतर तरीके से करती हैं।"
विज्ञापन


कमाल की बात ये है कि ये जुड़वा बहनें एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझती हैं। एक जो कहती है, या जिस तरीके से वाक्य बोलती है दूसरी भी बिल्कुल उसी तरीके से बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनोखा शरीर

cojoined twinsजीवन के हर पहलू को संग-संग जीने वाली इन बहनों का शरीर अनोखा है। उनके फेफड़े, दिल और पेट तो दो हैं मगर प्रजनन अंग, लीवर और आंत एक है।

एब्बी और ब्रिटनी ने बचपन से ही शरीर से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना सीखा है। जैसे एब्बी दाहिने हाथ को नियंत्रित करती है तो ब्रिटनी बांए को।

उनके कद में भी अंतर है। एब्बी 5 फुट 2 इंच की हैं तो ब्रिटनी की लंबाई है 4 फुट 10 इंच। उनकी दोनों टांगों की लंबाई अलग अलग होने के कारण ब्रिटनी को संतुलन बनाए रखने के लिए पंजों पर खड़ा रहना पड़ता है।

इसी तरह का संतुलन उन्हें अपने खान-पान से लेकर सामाजिक जीवन और यहां तक कि कपड़ों के मामले में भी बनाना पड़ता है।

एब्बी बताती हैं, “हमारे तौर तरीके एकदम अलग हैं। मैं खुशमिजाज़, मस्त और मज़ाकिया क़िस्म की हूं और ब्रिटनी संतुलित, गंभीर मिजाज़ की हैं।”

ब्रिटनी बताती हैं कि एब्बी मुखर हैं। कौन से कपड़े पहनने हैं, इस बहस में हमेशा वही जीतती हैं। यही नहीं, ब्रिटनी के अनुसार उनकी जुड़वा बहन घर में रहना पसंद करती हैं जबकि उन्हें बाहर घूमना फिरना अच्छा लगता है।

जुदा व्यक्तित्व

एब्बी और ब्रिटनी कई मायनों में एक दूसरे से भिन्न हैं। ब्रिटनी को ऊंचाई से डर लगता है तो एब्बी को ऊंची जगहों पर घूमना पसंद है। इसी तरह एब्बी को गणित और विज्ञान मजेदार लगता है तो ब्रिटनी की रुचि कला से जुड़े विषयों में है।

कॉफी की बात की जाए तो दोनों जुड़वा बहनों के लिए इसके मायने अलग हैं। कॉफी के कुछ कप पीने के बाद ब्रिटनी के दिल की धड़कन बढ़ जाती है, जबकि एब्बी को कोई फर्क नहीं पड़ता।


कई अन्य अचंभों के अलावा ये बात भी आश्चर्यजनक है कि दोनों बहनों के शरीर के तापमान में अंतर है।

एब्बी कहती हैं, “मेरे शरीर का तापमान ब्रिटनी के शरीर के तापमान से एकदम अलग होता है। मेरे हाथ का तापमान ब्रिटनी के हाथ के तापमान से ज्यादा होता है।”

दुश्वारियां

cojoined twinsएब्बी और ब्रिटनी को सामान्य पारिवारिक और सामाजिक जीवन जीने के बावजूद एक युवती होने के लिहाज से काम और पढ़ाई के मामले में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उदारहण के तौर पर उनका निजी जीवन अक्सर चर्चा में रहता है, जो उन्हें कतई पसंद नहीं।

जुड़ी हुई जुड़वा बहनों का छुट्टियों में घूमने जाने की भी अपनी परेशानियां हैं। इनके पास पासपोर्ट तो दो होते हैं, मगर हवाई जहाज में बैठने की सीट एक ही होती है।

भीड़ भाड़ में उन्हें काफी सचेत रहना पड़ता है। मना करने के बावजूद लोग उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed