{"_id":"578df2344f1c1b327fc4b501","slug":"complaint-again-game-company-blizzard","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी गेम में हिंदू देवी कैरेक्टर पर मचा बवाल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी गेम में हिंदू देवी कैरेक्टर पर मचा बवाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लिजार्ड इंटरनेशनल नाम की कंपनी उसके द्वारा बनाए गए एक गेम के चलते विवादों का हिस्सा बन गई है। ओवरवॉच नाम का यह गेम इन दिनों अमेरिका में काफी लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी पर आरोप है कि उसके गेम में हिंदू देवताओं को गलत ढंग से दिखाया गया है।
विज्ञापन
एशिया टाइम्स की खबर के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी राजन जेड ने ब्लिजार्ड इंटरनेशनल से इसकी शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि इस गेम से हिन्दू देवियों की स्किन हटाई जानी चाहिए। अपना विरोध उन्होंने कंपनी के सीईओ माइकल मोर्हाइम के पास दर्ज कराते हुए कहा है कि हिन्दू देवियों को इस प्रकार दिखाने का तरीका गलत है। गेम में प्लेयर कैरेक्टर की मूवमेंट को कंट्रोल कर सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ओवरवॉच एक मल्टीप्लेयर शूटिंग गेम है जिसे इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। यह गेम Xbox 1, प्लेस्टेशन फोर और कंप्यूटर पर चलता है। इस गेम के कैरेक्टर और इसकी पृष्ठभूमि को दुनिया के सभी संस्कृतियों से मिलाकर बनाया गया है। जेड के मुताबिक देवी का स्थान मंदिर में होता है, जहां इनकी पूजा की जाती है। किसी वीडियो गेम में उनके कैरेक्टर को इस तरह से वर्चुअल लड़ाई में लाना सही नहीं है।
विज्ञापन
फिलवक्त तक ब्लिजार्ड की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि राजन जेड यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदू के प्रेसीडेंट हैं।