{"_id":"5a0ec622-5f3e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"coca-cola-advertisement-against-obesity","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुलथुलेपन के खिलाफ जंग में कोका कोला भी शामिल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
थुलथुलेपन के खिलाफ जंग में कोका कोला भी शामिल
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 15 Jan 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतल पेय बनाने वाली दुनिया की जानी मानी कंपनी कोका कोला छोटे पर्दे पर पहली बार मोटापे के मुद्दे पर एक विज्ञापन अभियान चलाने जा रही है।
विज्ञापन
दो मिनट के इस व्यावसायिक विज्ञापन में कोका कोला के कम कैलोरी वाले उत्पादों का प्रचार किया गया है। विज्ञापन में दर्शकों को खाद्य सामाग्रियों में कैलोरी के स्तरों के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को अमेरिका के केबल टेलीविजन नेटवर्क पर जारी किए गए इस विज्ञापन को सॉफ्ट ड्रिंक उद्योग पर बढ़ते दबाव के नतीजे के तौर पर देखा जा रहा है।
इस बीच न्यूयॉर्क शहर के रेस्त्रां, सिनेमा हॉल्स और स्टेडियम में चीनी की ज्यादा मात्रा वाले पेयों पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है।
जागरूकता अभियान
कोका कोला ने कहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक उद्योग की हो रही आलोचना के जवाब में उन्होंने यह विज्ञापन अभियान शुरू नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि उनकी कोशिश लोगों को जागरूक करने की है।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है कि अटलांटा की इस कंपनी ने मोटापे को उठाने के लिए कोई विज्ञापन अभियान चलाया हो। लेकिन छोटे पर्दे पर यह पहली बार जरूर है।
कंपनी के उत्तरी अमेरिका क्षेत्र के महाप्रबंधक स्टुअर्ट क्रोनॉग ने कहा, "मोटापे के मुद्दे पर महत्वपूर्ण बहस चल रही है, और हम इसमें शरीक होना चाहते हैं।"
विज्ञापन में पृष्ठभूमि से आती एक महिला की आवाज में कहा गया है कि कोका कोला छोटे आकार में अपने उत्पाद पेश करती है। कंपनी बेहतर स्वाद और कम कैलोरी वाले मिठास के लिए काम कर रही है। कंपनी ने स्कूलों में स्वेच्छा से कम कैलोरी वाले पेय उत्पाद भी उतारे हैं।
टेलीविजन विज्ञापन
वीडियो में कहा गया है, "किसी भी तरह की कैलोरी से फर्क पड़ता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से आ रही हैं।"
वीडियो कहता है, "कैलोरी की जितनी खपत आप कर सकते हैं अगर आप उससे ज्यादा का उपभोग कर रहे हैं तो आपका वजन बढ़ेगा।"
अगले हफ्ते प्रसारित होने वाले एक दूसरे विज्ञापन में कोक की एक केन से मिलने वाले 140 कैलोरी उर्जा की खपत के लिए की जाने वाली गतिविधियां दिखाई गई हैं।
लेकिन सेंटर फॉर द साइंस इन द पब्लिक इंटरेस्ट के कार्यकारी निदेशक माइक जैकबसन कहते हैं कि अगर कंपनी मोटापे से निपटने के लिए सचमुच गंभीर है तो उसके उत्पादों पर लगे टैक्स के खिलाफ लड़ाई बंद कर देगी।