{"_id":"8baec5077aaedf168643b883af31a918","slug":"closes-ice-cream-parlour-cromoto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक संकटः आइसक्रीम के '850 जायकों पर लगा ताला'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आर्थिक संकटः आइसक्रीम के '850 जायकों पर लगा ताला'
Updated Sun, 28 Dec 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लातिन अमरीकी देश वेनेजुएला में आर्थिक संकट की मार अब एक ऐसे आइसक्रीम पार्लर पर पड़ी है जो अपने 850 अलग-अलग जायकों के लिए मशहूर रहा है।
विज्ञापन
इस आइसक्रीम पार्लर का नाम कोरोमोतो है जो मेरिदा में स्थित है। अब इस पार्लर ने अपने ग्राहकों से कहा है कि फिलहाल पार्लर बंद हो रहा है क्योंकि दूध की बहुत किल्लत है।
विज्ञापन
इतने अलग-अलग तरह की आइसक्रीम के जायकों के कारण कोरोमोतो का नाम गिनीज बुक में भी शामिल है और ये पर्यटकों में बहुत ही मशहूर है। इसके आइसक्रीम फ्लेवरों में बीयर से लेकर बीन्स तक का स्वाद शामिल है। लेकिन अब कोरोमोतो को बंद कर दिया गया है और ये फिर कब खुलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन