{"_id":"5807fbca4f1c1b642e704c7f","slug":"clinton-trump-set-for-last-debate-as-ugly-race-nears-finish","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलेरी-ट्रंप के बीच आखिरी बहस आज, पूरी दुनिया की निगाहें टिकी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हिलेरी-ट्रंप के बीच आखिरी बहस आज, पूरी दुनिया की निगाहें टिकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी तीन सप्ताह तक अमेरिकी राजनीति में बहुत कुछ घट सकता है। यह चुनाव कई लोगों को अचम्भे में डाल सकते हैं। राष्ट्रपति पद के लिए मुख्य मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। चुनावों से पहले दोनों उम्मीदवारों के बीच तीसरी व अंतिम बहस भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार को अल सुबह लास वेगास में होगी, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं।
चुनावों से पहले होने वाली यह बहस इसलिए महत्वपूर्ण हो गई हैं क्योंकि पिछली दो बहसों में दोनों प्रत्याशियों के बीच काफी निचले स्तर के आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे। अब तीसरी बहस में भी आक्रमण काफी उग्र होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस बीच ट्रंप को अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले लोगों में जाना जा रहा है। वह एक बार फिर तीसरी बहस में हिलेरी पर निजी स्तर के हमले कर सकते हैं। इसके जवाब में हिलेरी भी अपना धैर्य खो दें इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। सर्वे के मुताबिक उनकी जीत के आसार अधिक होने के कारण हिलेरी काफी आशावान भी हैं।
ट्रंप का नया कार्ड, ओबामा के सौतेले भाई को दिया निमंत्रण
अंतिम बहस में अपने आक्रमण को जारी रखने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाई मलिक ओबामा को बहस में शामिल होने का निमंत्रण भेज दिया है। केन्या व अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता रखने वाले मलिक ओबामा अपने सौतेले भाई बराक ओबामा के विरोधी हैं और बहस के दौरान ट्रंप का समर्थन करेंगे। इससे पहले मलिक कह चुके हैं कि वे बराक ओबामा के काम से काफी दुखी हैं।