फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Clinton, Trump battle over Russia's Putin

प्रेसिडेंशियल डिबेट: ट्रंप-हिलेरी ने नहीं मिलाया हाथ, पुतिन पर भिड़े

Thu, 20 Oct 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
Clinton, Trump battle over Russia's Putin
प्रेसिडेंशियल डिबेट
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने लास वेगास में आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में एक दूसरे का सामना किया। यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा में हुई इस डिबेट में मॉडरेटर की भूमिका फॉक्स न्यूज के पत्रकार क्रिस वालेस ने  निभाई। इस डिबेट के दौरान भी दोनों प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवरों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिला।  स्वास्थ्य , सोशल बेनेफिट, प्रवासी, विदेशी मामले और आर्थिक मुद्दों पर हुई इस डिबेट में दोनों उम्मीदवारों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

 
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के मुद्दे पर कहा कि देश को सुरक्षित सीमा चाहिए और वह इसके लिए  दीवारें बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ गलत प्रवासी देश में हैं जिन्हें वह देश से बाहर फेंकने जा रहे हैं। वहीं पुतिन से ट्रंप पर संबंधों को लेकर हिलेरी ने उन पर हमला बोला। हिलेरी ने कहा कि ट्रंप को देश की इंटेलिजेंस एजेंसी से ज्यादा भरोसा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर है।  वहीं, हिलेरी पर पलटवार करते हुए ट्रंप ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन पुतिन से चिढ़ती हैं क्योंकि पुतिन ने उन्हें हर मामले में पीछा छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, 'मैं पुतिन को नहीं जानता, न ही वह मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं लेकिन अगर अमेरिका रूस के साथ जाता है तो यह गलत कदम नहीं होगा। 

ओबामा के सौतेले भाई को ट्रंप ने बनाया अपना गेस्ट 

Clinton, Trump battle over Russia's Putin
trump-hillary (file) - फोटो : reuters

अंतिम बहस में अपने आक्रमण को जारी रखने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाई मलिक ओबामा को बहस में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। केन्या व अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता रखने वाले मलिक ओबामा अपने सौतेले भाई बराक ओबामा के विरोधी हैं। इससे पहले मलिक कह चुके हैं कि वे बराक ओबामा के काम से काफी दुखी हैं।

दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन अपने साथ गेस्ट के तौर पर ट्रंप के घोर आलोचक मार्क क्यूबन और ह्यूलट पैकर्ड एंटरप्राइजेज के सीईओ मेग विटमैन को लेकर आईं।  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नागरिक 8 नवंबर को मतदान में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed