फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Clinton takes near unbeatable lead over Trump: poll

ट्रंप नहीं, हिलेरी क्लिंटन ही बनेंगी अमेरिका की राष्ट्रपति: सर्वे

Wed, 19 Oct 2016 01:59 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 19 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Clinton takes near unbeatable lead over Trump: poll
अमेरिकी राष्ट्रपति के आम चुनाव से महज तीन सप्ताह पहले हुए ताजा चुनावी सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर नौ अंकों की लगभग अपराजेय बढ़त बनाई है।
विज्ञापन


ट्रंप के यौन उत्पीड़न के आरोपों से विवादों में घिरने के बीच कराए गए ‘सीबीएस न्यूज’ के इस चुनावी सर्वेक्षण में हिलेरी (47 प्रतिशत) ने ट्रंप (38 प्रतिशत) पर नौ अंकों की बढ़त बनाई। ‘सीबीएस न्यूज’ के अनुसार हिलेरी की नौ अंकों की यह बढ़त चार उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में रही, जबकि दो उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में उन्होंने 11 अंकों की बढ़त ली है। 
विज्ञापन


ऐसा पहली बार है जब मतदाताओं के बीच हिलेरी की लोकप्रियता 51 प्रतिशत के पार पहुंची है। इस चुनाव को कई लोग अपराजेय मान रहे हैं क्योंकि 8 नवंबर को होने वाले आम चुनाव में अब महज तीन हफ्ते बाकी हैं। लिबर्टेरियन उम्मीदवार गैरी जॉनसन के संभावित मतदाता आठ प्रतिशत रहे जबकि ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन को तीन प्रतिशत मत मिले। समाचार चैनल ने बताया कि दो सप्ताह पहले हिलेरी को चार अंकों की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed