फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   clinton admitted to ny hospital with blood clot

हिलेरी क्लिंटन के शरीर में 'ख़ून का थक्का'

Mon, 31 Dec 2012 11:41 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 31 Dec 2012 11:41 AM IST
विज्ञापन
clinton admitted to ny hospital with blood clot

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को खून का थक्का जमने के कारण न्यूयॉर्क में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी महीने की शुरूआत में हिलेरी क्लिंटन एक बार बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी थी। उस वक्त बताया गया था कि उनके पेट में एक वायरस था और पानी की कमी के चलते ऐसा हुआ।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर जनवरी में आधिकारिक तौर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले है और विदेश मंत्री के रुप में हिलेरी क्लिंटन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हिलेरी के प्रवक्ता फिलिप राइन्स ने बताया कि रविवार को डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान उनके खून में थक्का जमने का पता लगाया।
विज्ञापन


निगरानी में
उन्हें न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उन पर निगरानी रख रहे हैं। प्रवक्ता का कहना है कि सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और उसके बाद वो काम पर लौट आएंगी। जनवरी में हिलेरी क्लिंटन को लीबिया के बेनगाज़ी शहर में सितंबर के महीने में अमरीकी वाणिज्य दूतावास पर हमले के बारे में कांग्रेस समिति के समक्ष साक्ष्य देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीबिया की इस घटना में अमेरिकी राजदूत समेत तीन अधिकारी मारे गए थे। जनवरी 2009 में बराक ओबामा ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान क्लिंटन को विदेश मंत्री बनाया था। हाल ही में उन्होंने डबलिन की यात्रा की थी। विदेश मंत्री के रुप में हिलेरी क्लिंटन ने पहले के सभी विदेश मंत्रियों की तुलना में सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं की हैं। क्लिंटन ने अपने कार्यकाल के दौरान 112 देशों का दौरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed