फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   cia pull staff from china

सीआईए ने चीन से वापस बुलाए जासूस

Fri, 02 Oct 2015 05:15 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
cia pull staff from china

सरकारी कम्प्यूटरों से डाटा चोरी होने के बाद अमरीकी खुफ़िया एजेंसी सीआईए ने अपने कर्मचारियों को बीजिंग स्थित अमरीकी दूतावास से वापस बुला लिया है। बीजिंग स्थित अमरीकी दूतावास में चीनी हैकरों की हैकिंग के बाद अमेरिका ने दूतावास से सीआईए के सभी जासूसों को वापस बुला लिया है।

विज्ञापन


इसी साल अप्रैल में हुए हैकिंग की घटना में हैकरों ने क़रीब दो करोड़ दस लाख अमरीकी कर्मचारियों के डेटा चुरा लिए थे। जिसके बाद से अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक बार फिर से खटास देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका ने चीनी स्टेट हैकरों को इस घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। ख़ास बात है कि अब तक अमेरिका, चीन पर जासूसी करने का आरोप लगाता रहा है। लेकिन सीआईए के जासूसों का बीजिंग स्थित अमरीकी दूतावास में मौजूद होना अमेरिका के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए जासूसों के डाटा भी शामिल!

cia pull staff from china

आशंका जताई जा रही है कि जो फाइलें चोरी हुई हैं उनमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद हो सकती हैं। दूतावास कर्मचारियों के साथ-साथ अगर इनमें सीआईए जासूसों के डाटा भी शामिल हों तो इससे सीआईए ऐजेंट्स के नाम सामने आ जाएंगे।

जिससे उनपर ख़तरा मंडरा सकता है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी जेम्स क्लैपर ने इस बात का अंदेशा सीनेट आर्मड सर्विस कमेटी के सामने जताया।

क्लैप्टर ने इस बात का भी डर जताया है कि अगर जासूसों की पहचान हो जाती है तो इससे दुनिया के बाक़ी देशों में मौजूद उसके दूसरे जासूसों का सच भी सामने आ जाएगा। हालांकि क्लैप्टर ने इस बात को माना कि अमेरिका भी चीन की तरह ही साइबर हमले करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed