चीनी पीएम ने नवाज से मुलाकात कर कहा, अटूट है हमारी दोस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के प्रधानमंत्री केकियांग ने कहा है कि चीन और पाक की दोस्ती अटूट हैं। दोनों देश एक मजबूत रणनीतिक भागीदार है। यह बात उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात के दौरान कही।
कश्मीर में तनाव और उड़ी हमले का मामला चीन की सरकारी मीडिया की कवरेज से गायब रहा। जबकि पाकिस्तान मीडिया दावा कर रहा था कि चीन के प्रधानमंत्री ने नवाज शरीफ को कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर चीन, पाकिस्तान के साथ है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर केकियांग और शरीफ के बीच मुलाकात हुई। केकियांग ने कहा कि चीन और पाक की दोस्ती अटूट है। दोनों देश एक मजबूत रणनीतिक भागीदार है। जो एक दूसरे के सहयोग को मजबूती से समर्थन करते हैं।
'संबंधों को और नई ऊचाइंयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं हम'
चीन के पीएम ने कहा कि चीन, पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को और नई ऊचाइंयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चीन का मुख्य ध्यान चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपैक) के निर्माण को तेजी से करना है।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ली ने शरीफ से आग्रह किया कि दोनों देशों को इस कॉरीडोर के निर्माण के साथ-साथ ग्वादर पोर्ट के निर्माण में भी तेजी लानी चाहिए और औद्योगिक पार्क में और अधिक कंपनियों का निर्माण करना चाहिए। केकियांग ने कहा कि चीन, पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर अपने संबंधों को और गहरा करना चाहता है।
शिन्हुआ की रिपोर्ट में दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कश्मीर और उड़ी हमले के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया जैसा कि पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रही है।
इससे पहले पाकिस्तानी अखबार डॉन ने दावा करते हुए कहा था कि चीनी पीएम ने पाकिस्तान को भरोसा देते हुए कहा है कि वो कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ हैं। चीन पीएम ने कहा 'हम कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और इसके लिए हम हर मंच पर पाकिस्तान के लिए बोलेंगे। पाकिस्तान खुद आतंक से पीड़ित रहा है।'