फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Chinese fighter jets intercept US surveillance plane over East China Sea

चीनी फाइटर जेट्स ने अमेरिका के जासूसी प्लेन को घेरा, होते-होते रह गई टक्कर

Tue, 25 Jul 2017 10:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Chinese fighter jets intercept US surveillance plane over East China Sea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Reuters
चीनी सीमा के पास उड़ान भर रहे अमेरिका के जासूसी विमान को चीनियों ने घेर लिया। दो चीनी चेंगदू-10 फाइटर जेटों ने अमेरिकी ईपी-3 जासूसी प्लेन को कुछ ऐसे घेरा कि एक चीनी जेट और अमेरिकी प्लेन के बीच महज 91 मीटर की दूरी रह गई। ऐसे में अमेरिकी जासूसी प्लेन को न सिर्फ अपना डायरेक्शन बदलना पड़ा, बल्कि चीनी सागर के उस क्षेत्र को छोड़कर वापस आना पड़ा। इसकी खबर खुद दो अमेरिकी अधिकारियों ने दी है, हालांकि उन्होंने अपनी पहचान जाहिर नहीं की।
विज्ञापन


अमेरिकी ईपी-3 जासूसी प्लेन पूर्वी चीनी सागर के ऊपर जासूसी कर रहा था। पर तभी चीनियों ने उसे पकड़ लिया। और घेर लिया। जिन दोनों चेंगदू-10 जेटों ने अमेरिकी प्लेन को घेरा, वो दोनों ही हथियारों से लैस और अमेरिकी प्लेन को गिराने में सक्षम भी थे। पर अमेरिकी प्लेन के रास्ता बदलने के बाद उन्होंने हमलावर रुख नहीं अपनाया।
विज्ञापन


अमेरिका के F-35 को टक्कर देने के लिए चीन ने उतारा FC-31 फाइटर जेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ये घटना चीन के तटीय शहर किंगदाओ से 80 समुद्री मील(148 किमी) दूर की है। 
इससे पहले, दो चीनी सुखोई-30 एयरक्राफ्ट ने मई माह में एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट को पकड़ा था, जो पूर्वी चीनी सागर के ऊपर इंटरनेशनल एयरजोन में रेडियेशन का पता लगाने के लिए निकला था। 

गौरतलब है कि पूर्वी चीनी सागर कई देशों के बीच विवाद की वजह है। इस सागर में कई जगह चीन ने कृत्रिम द्वीपों का निर्माण करके सैनिक अड्डों के साथ ही मिसाइलों की भी तैनाती कर दी है। वहीं अमेकिका इस जोन में किसी भी सैन्य तैनाती का विरोध करता रहा है। यही वजह है कि आए दिन इस सागर को लेकर कई देशों में तनातनी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed