{"_id":"58a382324f1c1b564fd84cda","slug":"china-should-ask-pakistan-to-address-india-s-concern-on-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आतंकवाद पर भारत की चिंता को दूर करने के लिए पाक पर दबाव बनाए चीन'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'आतंकवाद पर भारत की चिंता को दूर करने के लिए पाक पर दबाव बनाए चीन'
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Wed, 15 Feb 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन को जरूरत है कि वह सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं पर पाकिस्तान द्वारा कड़े कदम उठाने के लिए चीन को राजी करे जो कि भारत-पाक सैन्य प्रसार की एक मुख्य वजह है। यह बात अमेरिकी विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट में कही गई।
विज्ञापन
‘अमेरिकी शांति संस्था’ (यूएसआईपी) ने अपनी रिपोर्ट में चेताया है कि सीमा पार से होने वाली कोई भी आतंकवादी गतिविधि एक बड़े युद्ध में तब्दील हो सकती है जो कि इस क्षेत्र के लिए घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
यूएसआईपी ने कहा कि वाशिंगटन को जरूरत है कि वह चीन को राजी करे कि वह पाकिस्तान से कहे कि भारत की सीमा पार आतंकवाद की चिंताओं को एक अच्छे नजरिए से दूर करने के लिए कदम उठाए। ऐसा इसलिए क्योंकि सीमा पार आतंकवाद की वजह से ही दोनों पक्षों की ओर सैन्य प्रसार पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि इस बीच भारत सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अलग-थलग करने की अपनी वर्तमान नीति पर कायम रहे। इसमें कहा गया कि इस कदम से दोनों देशों के बीच बंद हुई बातचीत को शुरू करने और राजनीतिक रुप से कश्मीर मुद्दे को हल करने का का एक नया आधार मिलेगा।