फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   China re-deployed missiles in South Sea

दक्षिण सागर में चीन ने फिर तैनात कीं मिसाइलें, सेटेलाइट तस्वीरों से चला पता

Tue, 12 Jun 2018 05:03 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Tue, 12 Jun 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
China re-deployed missiles in South Sea
चीन
दक्षिण चीन सागर में अपने कब्जे को लेकर चीन लगातार आसपास के देशों पर दबाव की नीति अपना रहा है। सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पिछले सप्ताह जिस विवादित इलाके से चीन ने अपनी मिसाइलों को हटा लिया था उन्हें वहां एक बार फिर तैनात कर दिया गया है। चीन के इस कदम को दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में चीनी कब्जे को लेकर चीन का अमेरिका के साथ पहले भी टकराव हो चुका है। दक्षिण चीन सागर के योंगशिंग द्वीप (वूडी क्षेत्र) में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की दोबारा तैनाती की ये तस्वीरें इस्राइल में सरकार और सेना को उपग्रह चित्र मुहैया करनाने वाली एजेंसी इमेज सेट इंटरनेशनल (आईएसआई) ने दी हैं। इस्राइल के सेटेलाइट ईआरओएस बी और सी से मिले डाटा का विश्लेषण करने के बाद आईएसआई ने स्पष्ट किया कि करीब एक सप्ताह पहले वूडी इलाके से हटाई गई चीनी मिसाइलें शुक्रवार को यहां दोबारा लगा दी गई हैं। 
विज्ञापन


आईएसआई ने तीन जून को कई सेटेलाइट तस्वीरें जारी की थीं, जिनके आधार पर यहां नए सिरे से मिसाइल तैनाती की बात कही जा रही है। चूंकि गत सप्ताह अमेरिका ने परमाणु हथियारों से लदे दो लड़ाकू विमानों को विवादित द्वीप से होकर उड़ाया था इसलिए माना जा रहा है कि चीन ने तनाव कम करने के लिए इन मिसाइलों को वहां से हटा लिया होगा। उधर, मिसाइलों को लेकर खुफिया सूचनाएं मुहैया कराने वाली संस्था इंटेलीप्लस ने बताया कि संभवत: ये मिसाइलें एचक्यू-9 हैं जिन्हें कुछ समय के लिए गैरेज में रख दिया गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य तैनाती बढ़ाना चाहता है अमेरिका

चीन के विवादित इलाके में मिसाइलों की तैनाती के अलावा यहां कब्जा करने के इरादों का विरोध जताने के लिए अमेरिका ताइवान इलाके में युद्धपोत भेजने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा वह इस विवादित क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी के विकल्प को लेकर भी सहयोगी देशों के साथ बात कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की कोशिश है कि वह फ्रांस और ब्रिटेन के साथ दक्षिण चीन सागर में एकजुटता दिखाए। इसके लिए वह विवादित इलाके में नौसेना का इस्तेमाल भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed